सहारनपुर: कश्यप समाज को रालोद में मिलेगा पूरा सम्मान, चौधरी नीरपाल सिंह ने दिया भरोसा

सहारनपुर में कश्यप समाज के प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रीय लोकदल नेता चौधरी नीरपाल सिंह से मुलाकात की। नीरपाल सिंह ने कश्यप समाज को पार्टी में पूरा सम्मान और संगठन में उचित भागीदारी का भरोसा दिया।

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सहारनपुर। राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) ने कश्यप समाज को संगठन में सम्मानजनक भागीदारी देने का भरोसा दिलाते हुए समाज के साथ अपने संबंधों को और मजबूत करने का संदेश दिया है। हकीकत नगर स्थित कैंप कार्यालय में कश्यप समाज के प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रीय लोकदल खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय प्रभारी एवं पूर्व राज्यमंत्री चौधरी नीरपाल सिंह से मुलाकात कर समाज की विभिन्न समस्याओं और राजनीतिक भागीदारी को लेकर चर्चा की।

बैठक के दौरान कश्यप समाज के वरिष्ठ नेताओं महावीर कश्यप (शामली), अरुण कश्यप (माजरा, बड़ौत) और सोनू कश्यप (खेकड़ा) ने चौधरी नीरपाल सिंह का पगड़ी पहनाकर तथा भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह का चित्र भेंट कर सम्मान किया। इस अवसर पर समाज के अन्य प्रतिनिधि भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

प्रतिनिधिमंडल को संबोधित करते हुए चौधरी नीरपाल सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल की विचारधारा सभी जातियों और सभी धर्मों का समान सम्मान करने की रही है। उन्होंने कहा कि कश्यप समाज का प्रदेश और देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान रहा है और पार्टी समाज के लोगों को संगठन में उचित सम्मान और जिम्मेदारी देने के लिए प्रतिबद्ध है।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल सामाजिक न्याय, किसान हित और सर्वसमाज की भागीदारी की राजनीति में विश्वास रखता है। पार्टी का उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग को साथ लेकर चलना है। उन्होंने कश्यप समाज के प्रतिनिधियों को भरोसा दिलाया कि आने वाले समय में पार्टी संगठन में समाज के योग्य और सक्रिय लोगों को उचित जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी।

इस अवसर पर कश्यप समाज के क्षेत्रीय संयोजक महावीर कश्यप और अरुण कश्यप ने कहा कि कश्यप समाज का चौधरी चरण सिंह के विचारों से पुराना जुड़ाव रहा है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी किसानों, युवाओं और सामाजिक न्याय के मुद्दों को मजबूती से उठा रहे हैं, जिसके कारण समाज का विश्वास लगातार रालोद की ओर बढ़ रहा है।

उन्होंने बताया कि कांवड़ यात्रा के बाद शामली में कश्यप समाज का प्रांतीय स्तर का सामाजिक न्याय सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इस सम्मेलन में प्रदेश के विभिन्न जिलों से कश्यप समाज के सैकड़ों प्रतिनिधि और प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ता शामिल होंगे। सम्मेलन के दौरान बड़ी संख्या में समाज के लोग राष्ट्रीय लोकदल की सदस्यता भी ग्रहण करेंगे।

बैठक में मौजूद नेताओं ने सामाजिक एकता, राजनीतिक भागीदारी और संगठन को मजबूत बनाने पर भी विस्तार से चर्चा की। वक्ताओं ने कहा कि समाज की समस्याओं के समाधान के लिए संगठित होकर लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज बुलंद करना समय की आवश्यकता है।

कार्यक्रम में मास्टर हरेंद्र मलिक बावड़ी, सुनील धामा खेकड़ा, रामवीर कश्यप, सुखबीर कश्यप, रोहित कश्यप, जोगेंद्र कश्यप, संजीव कश्यप सहित अनेक सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने कश्यप समाज की एकजुटता और राजनीतिक सहभागिता बढ़ाने पर जोर देते हुए संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य