Saharanpur News: कलेक्ट्रेट मस्जिद प्रकरण में स्टे दिलाने वाले अधिवक्ताओं का आसपा ने किया सम्मान, संविधान की प्रति व शॉल भेंट की

कलेक्ट्रेट परिसर मस्जिद ध्वस्तीकरण प्रकरण में स्टे दिलाने वाले अधिवक्ताओं को आजाद समाज पार्टी ने संविधान की प्रति और शॉल भेंटकर सम्मानित किया। पार्टी नेताओं ने न्यायिक प्रक्रिया में विश्वास जताते हुए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।

फैय्याज अली आब्दी 

सहारनपुर। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित मस्जिद के ध्वस्तीकरण प्रकरण में न्यायालय से स्टे आदेश प्राप्त करने वाले अधिवक्ताओं को संविधान की प्रति एवं शॉल भेंटकर सम्मानित किया। पार्टी पदाधिकारियों ने अधिवक्ताओं के चेंबर पहुंचकर उनका अभिनंदन किया और उन्हें पार्टी की ओर से समर्थन का भरोसा दिलाया।

पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद चंद्रशेखर आजाद के निर्देश पर वरिष्ठ नेता एवं चेयरमैन अफजाल खान के नेतृत्व में मंडल प्रभारी टीपी सिंह, जिलाध्यक्ष सचिन खुराना, जिला उपाध्यक्ष पृथ्वीराज सिंह, गंगोह विधानसभा अध्यक्ष अनिल रावण सहित अन्य पदाधिकारी अधिवक्ताओं से मिलने पहुंचे। प्रतिनिधिमंडल ने एडवोकेट नौशाद अली, परवेज अली, तनवीर, मुर्तजा हैदर, अय्यूब कादरी और अंजार अहमद को संविधान की प्रति एवं शॉल भेंट कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर चेयरमैन अफजाल खान ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद के निर्देशानुसार अधिवक्ताओं से मुलाकात की गई है। उन्होंने कहा कि आजाद समाज पार्टी संविधान और कानून के दायरे में रहकर न्याय की लड़ाई लड़ने वालों के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि संबंधित प्रकरण में पार्टी अधिवक्ताओं के साथ हरसंभव सहयोग करेगी।

आसपा नेताओं ने कहा कि लोकतंत्र में संविधान सर्वोच्च है और किसी भी विवाद का समाधान न्यायिक एवं संवैधानिक प्रक्रिया के माध्यम से होना चाहिए। इसी भावना के साथ अधिवक्ताओं को संविधान की प्रति भेंट कर उनके प्रयासों का सम्मान किया गया।

प्रतिनिधिमंडल ने अधिवक्ताओं के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि न्यायिक प्रक्रिया पर विश्वास बनाए रखना लोकतांत्रिक व्यवस्था की मजबूती के लिए आवश्यक है। इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भी अधिवक्ताओं को शुभकामनाएं दीं तथा समाज में संवैधानिक मूल्यों को मजबूत करने की आवश्यकता पर बल दिया।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित नेताओं ने कहा कि संविधान सभी नागरिकों को समान अधिकार और न्याय का मार्ग प्रदान करता है। ऐसे में संवैधानिक मूल्यों की रक्षा और कानून के शासन में विश्वास बनाए रखना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य