Saharanpur News: बारिश के चलते जनसुनवाई में पहुंचीं केवल चार शिकायतें, एक का मौके पर हुआ समाधान

सहारनपुर नगर निगम की जनसुनवाई पर बारिश का असर दिखा। केवल चार शिकायतें पहुंचीं, जिनमें से एक का मौके पर समाधान कराया गया। सफाई, अतिक्रमण, एलईडी लाइट और पेयजल पाइपलाइन संबंधी शिकायतों पर अधिकारियों ने त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सहारनपुर। लगातार हो रही बारिश का असर मंगलवार को नगर निगम की जनसुनवाई पर भी देखने को मिला। मौसम खराब होने के कारण इस बार जनसुनवाई में मात्र चार शिकायतें ही प्राप्त हुईं। इनमें से एक शिकायत का अपर नगरायुक्त मृत्युंजय ने मौके पर ही समाधान कराते हुए संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए, जबकि शेष शिकायतों के निस्तारण के लिए संबंधित विभागों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

जनसुनवाई के दौरान वार्ड संख्या 7 रांघड़ों का पुल निवासी अहमद खां ने क्षेत्र में फैली गंदगी और साफ-सफाई की समस्या को लेकर प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए अपर नगरायुक्त ने तत्काल क्षेत्रीय सफाई निरीक्षक एवं सफाई मित्रों की टीम को मौके पर भेजा। टीम ने क्षेत्र में सफाई अभियान चलाकर समस्या का तत्काल समाधान कराया, जिससे स्थानीय लोगों ने राहत महसूस की।

इसी वार्ड के निवासी सलीम अहमद ने गुरु नानक देव मार्केट, अंबाला रोड पर ट्रक और कारों के टायर रखकर किए गए अतिक्रमण की शिकायत दर्ज कराई। अपर नगरायुक्त ने प्रवर्तन दल प्रभारी को स्थल निरीक्षण कर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए ताकि सड़क पर आवागमन सुचारु हो सके और अतिक्रमण हटाया जा सके।

इसके अलावा वार्ड संख्या 66 नदीम कॉलोनी निवासी आसिफ ने क्षेत्र की खराब पड़ी एलईडी स्ट्रीट लाइटों को ठीक कराने की मांग की। वहीं वार्ड संख्या 32 खान आलमपुरा निवासी दानिश ने अब्दुल वाली गली में क्षतिग्रस्त पेयजल पाइपलाइन को दुरुस्त कराने के लिए प्रार्थना पत्र दिया। दोनों शिकायतों पर अपर नगरायुक्त ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को मौके पर निरीक्षण कर शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

नगर निगम अधिकारियों का कहना है कि जनसुनवाई का उद्देश्य नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान करना है। चाहे शिकायतों की संख्या कम हो या अधिक, प्रत्येक आवेदन पर गंभीरता से कार्रवाई की जाती है। अधिकारियों ने नागरिकों से अपील की कि वे अपनी समस्याएं जनसुनवाई के माध्यम से दर्ज कराएं ताकि उनका समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जा सके।

जनसुनवाई के दौरान नगर निगम के विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे और प्राप्त शिकायतों के निस्तारण को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश प्राप्त किए।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य