Saharanpur News: वार्ड 39 में 80 लाख की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ, महापौर बोले- नगर निगम लिख रहा विकास की नई इबारत

सहारनपुर के वार्ड 39 में करीब 80 लाख रुपये की लागत से चार सड़कों और एक नाले के निर्माण कार्य का शुभारंभ। महापौर डॉ. अजय कुमार ने कहा- नगर निगम शहर में विकास की नई इबारत लिख रहा है। कार्यक्रम में नगर विधायक राजीव गुंबर भी मौजूद रहे।

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सहारनपुर। नगर निगम सहारनपुर ने शहर के विकास को नई गति देते हुए वार्ड संख्या-39 में करीब 80 लाख रुपये की लागत से चार सड़कों और एक नाला निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। महापौर डॉ. अजय कुमार ने विधिवत पूजा-अर्चना के बाद सड़क पर गेंती चलाकर निर्माण कार्यों की शुरुआत कराई। इस अवसर पर नगर विधायक राजीव गुंबर, पार्षदगण और बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक मौजूद रहे। स्थानीय लोगों ने विकास कार्यों की शुरुआत पर महापौर और विधायक का माल्यार्पण कर स्वागत किया।

वार्ड 39 के अंतर्गत इंदिरा कॉलोनी, कांशीराम कॉलोनी, भट्टा कॉलोनी और अनमोल विहार में लंबे समय से सड़क और जल निकासी व्यवस्था को बेहतर बनाने की मांग की जा रही थी। अब नगर निगम द्वारा इन क्षेत्रों में चार नई सड़कों और एक नाले का निर्माण कराया जाएगा, जिससे हजारों लोगों को बेहतर आवागमन और जलभराव की समस्या से राहत मिलेगी।

महापौर डॉ. अजय कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में नगर निगम सहारनपुर शहर के प्रत्येक वार्ड में विकास की नई इबारत लिख रहा है। उन्होंने कहा कि नगर निगम का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना है। शहर में लगातार पेयजल व्यवस्था मजबूत करने के लिए नए पंप लगाए जा रहे हैं, सड़कों का निर्माण कराया जा रहा है तथा जल निकासी के लिए नाले और नालियों का विस्तार किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि इन विकास कार्यों के पूरा होने से क्षेत्रवासियों को बेहतर सड़क, सुचारु जल निकासी और अन्य बुनियादी सुविधाओं का लाभ मिलेगा। नगर निगम आने वाले समय में भी सभी वार्डों में विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाता रहेगा।

नगर विधायक राजीव गुंबर ने कहा कि पिछले नौ वर्षों में सहारनपुर ने विकास के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है। उन्होंने कहा कि शहर में सड़क, पेयजल, स्वच्छता और आधारभूत सुविधाओं में लगातार सुधार हुआ है। सरकार और नगर निगम के समन्वय से विकास कार्य तेजी से आगे बढ़ रहे हैं और भविष्य में भी यह क्रम जारी रहेगा।

निर्माण कार्य के शुभारंभ के दौरान क्षेत्र की महिलाओं और स्थानीय नागरिकों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में पार्षद राजकुमार शर्मा, मनोनीत पार्षद शिवमंगल सिंह, राजेश पंडित, महिमा सिंह, अमित चौहान सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। सभी ने विकास कार्यों के लिए नगर निगम की पहल की सराहना करते हुए समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य की अपेक्षा जताई।

नगर निगम अधिकारियों का कहना है कि निर्माण कार्य निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरा कराने का प्रयास किया जाएगा ताकि क्षेत्रवासियों को जल्द से जल्द सुविधाओं का लाभ मिल सके। विकास कार्य पूरे होने के बाद वार्ड 39 की यातायात व्यवस्था और जल निकासी प्रणाली पहले की तुलना में अधिक सुदृढ़ होगी।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य