Saharanpur News: चिलकाना में पुलिस मुठभेड़, हिस्ट्रीशीटर गौकश नौशाद उर्फ पप्पू घायल गिरफ्तार, तमंचा और गौकशी के उपकरण बरामद

चिलकाना पुलिस ने मुठभेड़ के बाद हिस्ट्रीशीटर गौकश नौशाद उर्फ पप्पू को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया। आरोपी से अवैध तमंचा, कारतूस, गौकशी के उपकरण, नकदी और जीवित गौवंश बरामद हुआ। उसके खिलाफ नौ आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

शहरी चौपाल ब्यूरो

सहारनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना चिलकाना पुलिस ने मंगलवार तड़के पुलिस मुठभेड़ के बाद एक शातिर हिस्ट्रीशीटर गौकश को घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से अवैध तमंचा, कारतूस, गौकशी के उपकरण, नकदी, मोबाइल फोन तथा एक जीवित गौवंश बरामद किया गया। घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि बरामद गौवंश को सुरक्षित संरक्षण में दे दिया गया है।

पुलिस के अनुसार थाना प्रभारी चिलकाना अपनी टीम के साथ ग्राम संगमौर से महेश्वरी कला मार्ग पर नाले के पास संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक शातिर गौकश पास के गन्ने के खेत में गौकशी की तैयारी कर रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की तो आरोपी ने पुलिस पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी।

पुलिस ने आरोपी को कई बार आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी, लेकिन उसने दोबारा फायरिंग कर दी। इसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी के दाहिने पैर में गोली लग गई। घायल होने के बाद उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान नौशाद उर्फ पप्पू पुत्र इकबाल निवासी ग्राम नथमलपुर, थाना चिलकाना के रूप में हुई है। उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा (.315 बोर), दो जीवित कारतूस, दो खोखा कारतूस, गौकशी के उपकरण, एक हजार रुपये नकद, एक मोबाइल फोन तथा एक जीवित गौवंश बरामद हुआ।

पुलिस के मुताबिक आरोपी एक सक्रिय एवं हिस्ट्रीशीटर अपराधी है। उसके विरुद्ध वर्ष 2018 से 2026 के बीच थाना चिलकाना, बेहट और कोतवाली देहात में डकैती, चोरी, गौकशी, आर्म्स एक्ट, गैंगस्टर एक्ट तथा अन्य गंभीर धाराओं में करीब नौ मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी के खिलाफ पूर्व में गुंडा एक्ट के तहत भी कार्रवाई की जा चुकी है।

घटना के बाद पुलिस ने फील्ड यूनिट को मौके पर बुलाकर साक्ष्य संकलन कराया। पुलिस का कहना है कि आरोपी के अन्य आपराधिक नेटवर्क और संभावित साथियों की भी जांच की जा रही है। पूरे मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई जारी है।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने कहा कि जनपद में गौकशी, चोरी, डकैती और अन्य संगीन अपराधों में शामिल अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी, ताकि जनपद में शांति एवं सुरक्षा का वातावरण बना रहे।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य