शहरी चौपाल ब्यूरो
सहारनपुर। दीपावली पर्व के उपलक्ष्य में इंडियन मॉडल पब्लिक जूनियर हाईस्कूल के प्रांगण में भव्य रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए अपनी कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों द्वारा स्वयं तैयार की गई आकर्षक रंगोलियां कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहीं।
इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधक शबनम और प्रधानाचार्य अब्दुल कादिर ने विद्यार्थियों के हुनर की सराहना करते हुए उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं दीं। प्रधानाचार्य अब्दुल कादिर ने कहा कि सभी पर्व आपसी एकता, प्रेम और भाईचारे का संदेश देते हैं। ऐसे आयोजनों से बच्चों में रचनात्मकता के साथ सामाजिक सद्भाव की भावना भी विकसित होती है।
प्रतियोगिता में एल्विना, सुमेरा, जेना, इबादत, साक्षी, विधि, मिस्टी, जानवी, बुशरा, आलिया, साध्वी, दीपिका, अनवीसा, इशांत, दिव्यांश, शिवांश, दीपाली, अन्वी, माही और रिया सहित अनेक विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधक शबनम, प्रधानाचार्य अब्दुल कादिर के अलावा गुलाफशा, निशु शर्मा, दीपा शर्मा, अमीषा, अंशुल, काजल, रेनू शर्मा, गगन और अनीता सहित विद्यालय का स्टाफ उपस्थित रहा। सभी ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।







