Saharanpur News: जयवीर राणा के जन्मदिन पर छुटमलपुर व्यापार मंडल का विस्तार, नए पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी

छुटमलपुर में जयवीर सिंह राणा के जन्मदिन पर संपूर्ण उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की नगर इकाई का विस्तार किया गया। नए पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपकर व्यापारी हितों की रक्षा का संकल्प लिया गया।

शहरी चौपाल ब्यूरो 

छुटमलपुर। संपूर्ण उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल नगर इकाई छुटमलपुर की ओर से जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह राणा के जन्मदिन के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। व्यापारियों ने जयवीर राणा को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए संगठन को मजबूत बनाने और व्यापारी हितों की रक्षा के लिए कार्य करने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर व्यापार मंडल छुटमलपुर की नगर इकाई का विस्तार करते हुए श्रवण चौधरी को उपाध्यक्ष, संजय फोरमैन एवं नसीम मिर्जा को नगर मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं विशाल कांबोज और आशू को सदस्य बनाया गया।

नगर अध्यक्ष कविराज चौधरी ने कहा कि व्यापारियों के हितों और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए संगठन हमेशा उनके साथ खड़ा रहेगा। उन्होंने कहा कि व्यापारियों की सुरक्षा और सम्मान से किसी भी स्तर पर समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने अधिक से अधिक व्यापारियों से संगठन से जुड़ने की अपील की।

कार्यक्रम में महामंत्री विशाल बंसल, उपाध्यक्ष प्रवेश जैन, कोषाध्यक्ष राजीव गोयल, मो. अफजल, नसीम मिर्जा, शमीम अहमद सहित अन्य व्यापारी मौजूद रहे।हे।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य