सहारनपुर: दैदनौर पेयजल योजना का लोकार्पण, जल महोत्सव में जल संरक्षण का लिया संकल्प

सहारनपुर के नकुड़ क्षेत्र के दैदनौर गांव में जल जीवन मिशन के तहत पेयजल योजना का लोकार्पण किया गया। जल महोत्सव कार्यक्रम में ग्रामीणों ने जल संरक्षण का संकल्प लिया और स्वच्छ पेयजल आपूर्ति पर खुशी जताई।

शहरी चौपाल ब्यूरो 

नकुड़ (सहारनपुर)। जल जीवन मिशन के अंतर्गत विकास खंड नकुड़ के दैदनौर गांव में पेयजल योजना के सभी कार्य पूर्ण होने के उपरांत भव्य जल अर्पण एवं जल महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नकुड़ विधायक मुकेश चौधरी, अधिशासी अभियंता मो. हाशिम, सहायक अभियंता रामदत्त, परियोजना प्रबंधक विजय कुमार, डीपीएमयू टीम से दीपक यादव सहित अन्य अधिकारी, ग्राम प्रधान, ग्रामीण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने जल जीवन मिशन के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रत्येक घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है, ताकि कोई भी व्यक्ति दूषित जल के कारण बीमार न हो। इस अवसर पर जल संरक्षण के महत्व को भी रेखांकित किया गया और लोगों को जागरूक किया गया।

दैदनौर पेयजल योजना के अंतर्गत पम्प हाउस, बाउंड्रीवाल, 200 केएल क्षमता का अवर जलाशय, 6.527 किलोमीटर लंबी वितरण प्रणाली, 543 घरेलू जल संयोजन, 4.918 किलोमीटर सड़क पुनर्स्थापना, 23.22 किलोवाट सोलर अधिष्ठापन, क्लोरीनेटर, 25 केवीए डीजी सेट तथा 8 पब्लिक स्टैंड पोस्ट का निर्माण कराया गया है।

वर्तमान में इस योजना के माध्यम से लगभग 3340 की आबादी को क्लोरीन युक्त स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति निर्धारित समय के अनुसार सुचारू रूप से की जा रही है। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने जल संरक्षण का संकल्प लिया और योजना के सफल संचालन पर प्रसन्नता व्यक्त की।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य