शहरी चौपाल ब्यूरो
सहारनपुर। आधार संबंधी सेवाओं का लाभ आम नागरिकों तक सुगमता से पहुंचाने के लिए आधार सेवा केंद्र (ASK) सहारनपुर की ओर से जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। केंद्र पर नया आधार नामांकन और यूआईडीएआई के निर्धारित नियमों के तहत अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट की सुविधा निशुल्क उपलब्ध है। इसके अलावा आधार कार्ड में नाम, पता, जन्मतिथि और मोबाइल नंबर अपडेट कराने सहित अन्य निर्धारित सेवाएं भी दी जा रही हैं।
केंद्र प्रबंधन के अनुसार नागरिकों की सुविधा और अनावश्यक भीड़ से बचने के लिए ऑनलाइन अपॉइंटमेंट की व्यवस्था की गई है। लोगों से अपील की गई है कि आधार संबंधी कार्य के लिए केंद्र पहुंचने से पहले ऑनलाइन अपॉइंटमेंट अवश्य बुक कर लें। इससे समय की बचत होगी और व्यवस्थित तरीके से सेवाओं का लाभ मिल सकेगा।
ग्रामीण क्षेत्रों में भी आधार सेवाओं की जानकारी पहुंचाने के लिए ग्राम प्रधानों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक लोग आधार से संबंधित सुविधाओं का लाभ उठा सकें।
आधार सेवा केंद्र प्रबंधन ने बताया कि सहारनपुर केंद्र बिल्डिंग नंबर-1, पंत विहार कॉलोनी, साही राम हॉस्पिटल के सामने, आईटीसी सर्किट हाउस रोड, हसनपुर चौक के निकट, दिल्ली रोड पर स्थित है। केंद्र सप्ताह के सातों दिन सुबह 9 बजे से शाम 5:30 बजे तक खुला रहता है।
नागरिक घर बैठे ऑनलाइन अपॉइंटमेंट बुक करने के लिए यूआईडीएआई की आधिकारिक वेबसाइट https://appointments.uidai.gov.in/ पर जा सकते हैं। केंद्र प्रबंधन ने लोगों से अपील की है कि अपॉइंटमेंट लेकर ही केंद्र पहुंचें और आधार सेवाओं से जुड़ी इस जानकारी को अधिक से अधिक लो







