सहारनपुर: शिक्षकों ने मनाया ईद मिलन समारोह, भाईचारे और सद्भाव को मजबूत करने का लिया संकल्प

सहारनपुर में उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त विद्यालय शिक्षक संघ द्वारा ईद मिलन समारोह आयोजित किया गया, जिसमें शिक्षकों ने भाईचारे, सद्भाव और सामाजिक एकता को मजबूत करने का संकल्प लिया।

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त विद्यालय शिक्षक संघ द्वारा मंडी समिति रोड स्थित एक विद्यालय में ईद मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शिक्षकों ने आपसी भाईचारे, सद्भाव और सामाजिक एकता को मजबूत करने का संकल्प लिया।

समारोह को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अशोक मलिक ने कहा कि राष्ट्र निर्माण में आपसी प्रेम, भाईचारा और सद्भाव की अहम भूमिका होती है। उन्होंने कहा कि विद्यालयों में जाति, धर्म, ऊंच-नीच और अमीरी-गरीबी के भेदभाव को समाप्त करने के लिए समान वेशभूषा (यूनिफॉर्म) का विशेष महत्व है, जिससे बच्चों में समानता की भावना विकसित होती है।

उन्होंने कहा कि शिक्षक संघ समाज को एक “रंग-बिरंगे गुलदस्ते” की तरह एकजुट रखने का प्रयास कर रहा है, जहां सभी वर्गों के लोग आपसी सम्मान और प्रेम के साथ रहें।

कार्यक्रम के दौरान सहारनपुर के नकुड़ ब्लॉक अध्यक्ष रोहतास पवार के पुत्र एवं शामली के एक पदाधिकारी के पिता के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की गई।

संघ द्वारा लखनऊ स्थित शिक्षा निदेशालय में प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है, जिसकी नई तिथि जल्द घोषित की जाएगी।

इस अवसर पर प्रदेश सचिव अमजद अली एडवोकेट, जिलाध्यक्ष योगेश शर्मा, महानगर प्रभारी गय्यूर आलम, प्रदेश प्रभारी धनंजय शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष के.पी. सिंह, फरीद अहमद, अरशद अली, मुजाहिद, नदीम, साबिर अली, अशोक सैनी, दिनेश रुपड़ी, मुकेश चौधरी, हंस कुमार, जोरा सिंह, गगनदीप, प्रवीण गुप्ता, अविनाश कुमार, अरविंद शर्मा सहित अनेक शिक्षक मौजूद रहे।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य