सहारनपुर: भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को भारत रत्न देने की मांग तेज, रक्त से लिखा ज्ञापन भेजा

सहारनपुर में भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को भारत रत्न देने की मांग तेज हो गई है। समाजसेवी विजयकांत चौहान ने प्रधानमंत्री को रक्त से लिखा ज्ञापन भेजकर 23 मार्च से पहले सम्मान देने की अपील की।

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सहारनपुर। क्रांतिकारी भगत सिंह, शिवराम राजगुरु और सुखदेव थापर को ‘भारत रत्न’ देने और शहीद का दर्जा प्रदान करने की मांग एक बार फिर तेज हो गई है। इस संबंध में समाजसेवी एवं वंदेमातरम मिशन एक चिंगारी ट्रस्ट के संस्थापक विजयकांत चौहान ने प्रधानमंत्री को रक्त से लिखा ज्ञापन भेजकर अपनी मांग को दोहराया है।

विजयकांत चौहान ने बताया कि वह पिछले 25 वर्षों से लगातार इन महान क्रांतिकारियों को उचित सम्मान दिलाने के लिए प्रयासरत हैं और कई बार सरकार को ज्ञापन सौंप चुके हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है।

ज्ञापन में उन्होंने कहा कि इन वीर सपूतों के योगदान को कुछ स्थानों पर सही रूप में प्रस्तुत नहीं किया जाता, जो दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने मांग की कि 23 मार्च को होने वाले बलिदान दिवस से पहले ही इन क्रांतिकारियों को शहीद का दर्जा देते हुए ‘भारत रत्न’ प्रदान किया जाए, ताकि देश के युवाओं को प्रेरणा मिल सके।

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही मांग पूरी नहीं हुई तो देशभर में संवैधानिक दायरे में जनजागरण अभियान चलाया जाएगा। इसी क्रम में सहारनपुर से चंडीगढ़, नवांशहर, हुसैनीवाला बॉर्डर, फिरोजपुर और फाजिल्का तक 5 दिवसीय ‘क्रांतिकारी भगत सिंह संदेश बाइक यात्रा’ भी प्रस्तावित है।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य