सहारनपुर में नव संवत्सर प्रतिपदा पर संघ की शाखाओं में हुए भव्य कार्यक्रम, स्वयंसेवकों में उत्साह

सहारनपुर में नव संवत्सर प्रतिपदा (विक्रम संवत 2083) के अवसर पर संघ की विभिन्न शाखाओं में भव्य कार्यक्रम आयोजित किए गए। स्वयंसेवकों ने पथ संचलन, बौद्धिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लिया।

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सहारनपुर। नववर्ष प्रतिपदा विक्रम संवत 2083 के पावन अवसर पर शहर और आसपास के क्षेत्रों में संघ की विभिन्न शाखाओं पर उत्साहपूर्वक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान स्वयंसेवकों में खासा उत्साह देखने को मिला और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ नववर्ष का स्वागत किया गया।

संत रविदास नगर स्थित बालाजी शाखा में आयोजित कार्यक्रम में संघचालक पुष्पराज (केशव भाग) ने बौद्धिक देते हुए नव संवत्सर के महत्व पर प्रकाश डाला और भारतीय संस्कृति की गौरवशाली परंपराओं को अपनाने का आह्वान किया।

बागेश्वर नगर में सावरकर संघस्थान, बनवासी कल्याण आश्रम में भी प्रतिपदा कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें नगर संघचालक भारत भूषण एवं नगर कार्यकारिणी के सदस्य मौजूद रहे। यहां नगर के बौद्धिक प्रमुख मास्टर हरशरण ने स्वयंसेवकों को मार्गदर्शन दिया।

विवेकानंद नगर में आयोजित कार्यक्रम में महानगर सह शारीरिक शिक्षण प्रमुख हरीश ने बौद्धिक प्रस्तुत कर नववर्ष के महत्व को बताया। वहीं सुभाष नगर की शिवपुरी और मिहिर भोज बस्ती का कार्यक्रम लक्ष्मी नगर पार्क स्थित संघस्थान पर सम्पन्न हुआ, जहां महानगर सह कार्यवाह देवेंद्र ने स्वयंसेवकों को संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन नगर कार्यवाह मनीष द्वारा किया गया।

माधव नगर की चंद्रगुप्त बस्ती में नव संवत्सर के अवसर पर पथ-संचलन भी आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों ने भाग लिया। इस दौरान आनंद तायल ने बौद्धिक प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में नगर संघचालक बृजपाल, नगर सह कार्यवाह विश्वजीत सहित अनेक स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

कार्यक्रमों के माध्यम से भारतीय नववर्ष की परंपराओं, सांस्कृतिक मूल्यों और राष्ट्र निर्माण में संगठन की भूमिका पर विशेष जोर दिया

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य