सहारनपुर: ऑपरेशन सवेरा के तहत मिर्जापुर पुलिस ने चरस तस्कर गिरफ्तार, 143 ग्राम अवैध चरस बरामद

सहारनपुर के मिर्जापुर थाना पुलिस ने ऑपरेशन सवेरा के तहत एक शातिर नशा तस्कर को गिरफ्तार कर 143 ग्राम अवैध चरस बरामद की। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज।

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सहारनपुर। जनपद में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान “ऑपरेशन सवेरा” के तहत थाना मिर्जापुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक शातिर नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 143 ग्राम अवैध चरस बरामद की है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, सहारनपुर परिक्षेत्र में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार पर प्रभावी रोक लगाने के उद्देश्य से “ऑपरेशन सवेरा” अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन तथा पुलिस अधीक्षक ग्रामीण और क्षेत्राधिकारी बेहट के पर्यवेक्षण में थाना मिर्जापुर पुलिस टीम ने कार्रवाई की।

प्रभारी निरीक्षक सूबे सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 10 अप्रैल 2026 को रात्रि गश्त और चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर शेरपुर पैलो रोड स्थित एक बाग से आरोपी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान समून पुत्र मारुफ निवासी ग्राम असगरपुर, थाना मिर्जापुर के रूप में हुई है।

तलाशी के दौरान आरोपी के पास से 143 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई। गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर थाना मिर्जापुर में मु0अ0सं0 110/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपी के मादक पदार्थों के अवैध नेटवर्क के “फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंक” की भी जांच की जा रही है, ताकि इस धंधे से जुड़े अन्य लोगों तक पहुंचा जा सके।

पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ पूर्व में भी चोरी, आर्म्स एक्ट, गैंगस्टर एक्ट और एनडीपीएस एक्ट समेत कई गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं, जिससे उसकी आपराधिक प्रवृत्ति स्पष्ट होती है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक मुकेश कुमार, हेड कांस्टेबल पंकज कुमार और हेड कांस्टेबल ललित तोमर शामिल रहे।

पुलिस का कहना है कि जनपद में नशे के कारोबार के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और ऐसे अपराधियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य