सहारनपुर: मण्डी पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, चोर, सटोरिया और चरस तस्कर गिरफ्तार

सहारनपुर के थाना मण्डी पुलिस ने एक ही दिन में बड़ी कार्रवाई करते हुए गैस सिलेंडर चोरी का खुलासा, सट्टा आरोपी और चरस तस्कर को गिरफ्तार किया। पुलिस को महत्वपूर्ण बरामदगी मिली।

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सहारनपुर। जनपद में अपराध नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मण्डी पुलिस ने एक ही दिन में ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए चोरी, जुआ और नशा तस्करी से जुड़े तीन अलग-अलग मामलों का खुलासा कर तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

पहले मामले में पुलिस ने गैस सिलेंडर चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए अभियुक्त असद पुत्र मेहरबान निवासी पीरवाली गली को गिरफ्तार किया। आरोपी को पानी की टंकी के पास पशुपेठ क्षेत्र से दबोचा गया, जिसके कब्जे से चोरी किया गया गैस सिलेंडर बरामद हुआ। इस संबंध में थाना मण्डी पर पहले ही मुकदमा दर्ज था, जिसमें अब धारा 317(2) बीएनएस की वृद्धि की गई है।

दूसरे मामले में थाना कोतवाली मण्डी पुलिस ने जुआ अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए साहिल उर्फ गड्डी पुत्र नसीम को गिरफ्तार किया। आरोपी को इन्द्राचौक क्षेत्र से पकड़ा गया, जिसके पास से सट्टा पर्ची, पेन और 520 रुपये नकद बरामद हुए। पुलिस ने उसके खिलाफ जुआ एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

तीसरे मामले में “ऑपरेशन सवेरा” अभियान के तहत थाना मण्डी पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक शातिर नशा तस्कर समीर उर्फ मिठ्ठा पुत्र जिशान को गिरफ्तार किया। आरोपी को मण्डी समिति परिसर स्थित कूड़ा घर के पास से पकड़ा गया, जिसके कब्जे से 265 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई। इस संबंध में थाना मण्डी पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, नशा तस्कर के नेटवर्क के फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंक की जांच की जा रही है, ताकि इस अवैध कारोबार में शामिल अन्य लोगों की भी गिरफ्तारी की जा सके।

इन सभी कार्रवाइयों को प्रभारी निरीक्षक सतपाल सिंह भाटी के नेतृत्व में अंजाम दिया गया। पुलिस का कहना है कि जनपद में अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य