सहारनपुर जनगणना 2027: 1441 प्रगणकों के प्रशिक्षण का शुभारंभ, आयुक्त ने किया उद्घाटन

सहारनपुर में जनगणना 2027 के लिए 1441 प्रगणकों का प्रशिक्षण शुरू, आयुक्त ने किया उद्घाटन। जानें कब तक चलेगा प्रशिक्षण और क्या है पूरी प्रक्रिया।

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सहारनपुर। भारत की जनगणना-2027 के प्रथम चरण के अंतर्गत मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना (एचएलओ) कार्य को लेकर जनपद सहारनपुर में तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में तहसील सहारनपुर में तैनात प्रगणकों और सुपरवाइजरों के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का मंगलवार से शुभारंभ किया गया। पाईनवुड स्कूल, दिल्ली रोड और सरस्वती विहार सीनियर सेकेंडरी स्कूल, कांकरकुई रोड में आयोजित इस प्रशिक्षण का उद्घाटन सहारनपुर मंडल के आयुक्त द्वारा फीता काटकर किया गया।

इस अवसर पर जिला जनगणना अधिकारी एवं अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), अपर आयुक्त (प्रशासन), उपजिलाधिकारी सहारनपुर, तहसीलदार सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने प्रशिक्षण कार्यक्रम को जनगणना कार्य की सफलता के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए सभी प्रतिभागियों से गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

प्रशासन के अनुसार, तहसील सहारनपुर में कुल 1441 प्रगणक और सुपरवाइजरों को 6 मई 2026 तक चरणबद्ध तरीके से प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण के पहले दिन पाईनवुड स्कूल में 210 तथा सरस्वती विहार स्कूल में 150 प्रगणक व सुपरवाइजरों ने भाग लेकर प्रशिक्षण प्राप्त किया।

प्रशिक्षण सत्र के दौरान प्रतिभागियों को मकान सूचीकरण, परिवारों के आंकड़ों के संकलन, प्रपत्रों को सही ढंग से भरने और डेटा की शुद्धता बनाए रखने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गई। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जनगणना देश के विकास की आधारशिला होती है, इसलिए इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

उन्होंने कहा कि सभी प्रगणक और सुपरवाइजर पूरी पारदर्शिता और ईमानदारी के साथ कार्य करें, ताकि सटीक आंकड़े एकत्रित हो सकें और भविष्य की सरकारी योजनाओं को बेहतर ढंग से लागू किया जा सके। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों ने अपनी जिज्ञासाएं भी रखीं, जिनका विशेषज्ञों द्वारा समाधान किया गया।

प्रशासन का मानना है कि इस व्यापक प्रशिक्षण कार्यक्रम के माध्यम से जनगणना कार्य को समयबद्ध और प्रभावी ढंग से पूरा करने में मदद मिलेगी। आने वाले दिनों में शेष प्रगणकों और सुपरवाइजरों को भी प्रशिक्षित किया जाएगा, जिससे पूरे जनपद में यह कार्य सुचारू रूप से संपन्न किया जा सके।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य