सहारनपुर पुलिस की बड़ी नीलामी: 126 बाइक, 33 ई-रिक्शा और 5 ऑटो होंगे नीलाम, जानिए पूरी डिटेल

सहारनपुर पुलिस लाइन में 25 अप्रैल 2026 को 126 दोपहिया, 33 ई-रिक्शा और 5 ऑटो की नीलामी होगी। इच्छुक बोलीदाता सुबह 9 बजे पहुंचकर भाग ले सकते हैं।

 

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सहारनपुर। जनपद सहारनपुर में पुराने और जब्त वाहनों की नीलामी को लेकर महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है। यातायात शाखा पुलिस लाइन द्वारा जारी सूचना के अनुसार, विगत वर्षों से खड़े वाहनों की नीलामी के लिए 25 अप्रैल 2026 की तिथि निर्धारित की गई है।

जानकारी के अनुसार, इस नीलामी में कुल 126 दोपहिया वाहन, 33 ई-रिक्शा और 5 ऑटो रिक्शा शामिल किए गए हैं। यह नीलामी माननीय न्यायालय के आदेशानुसार आयोजित की जा रही है, जिससे लंबे समय से पुलिस लाइन में खड़े वाहनों का निस्तारण किया जा सके।

यातायात शाखा के प्रभारी अमित तोमर ने बताया कि इच्छुक बोलीदाता निर्धारित तिथि 25 अप्रैल को सुबह 09:00 बजे पुलिस लाइन पहुंचकर नीलामी प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं। सभी प्रतिभागियों को नीलामी की शर्तों का पालन करना अनिवार्य होगा।

नीलामी में भाग लेने वाले लोगों के लिए यह एक अच्छा अवसर माना जा रहा है, जहां वे कम कीमत पर वाहन खरीद सकते हैं। खासतौर पर ई-रिक्शा और ऑटो रिक्शा खरीदने के इच्छुक लोगों के लिए यह सुनहरा मौका है।

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि नीलामी पूरी तरह पारदर्शी प्रक्रिया के तहत संपन्न कराई जाएगी और सभी नियमों का कड़ाई से पालन किया जाएगा।

 

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य