शहरी चौपाल ब्यूरो
सहारनपुर, । परशुराम जयंती के अवसर पर शहर में निकली भव्य शोभायात्रा का जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। रेलवे रोड स्थित नटराज होटल के सामने कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्वागत कैंप लगाकर यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा कर उनका अभिनंदन किया।
पुष्प वर्षा के साथ किया स्वागत
जैसे ही शोभायात्रा रेलवे रोड पहुंची, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने श्रद्धालुओं का फूलों की वर्षा कर गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान पूरे क्षेत्र में भक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला।
गर्मी में राहत के लिए जलपान की व्यवस्था
भीषण गर्मी को देखते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने टेंट लगाकर जल और कोल्ड ड्रिंक की व्यवस्था की। इससे शोभायात्रा में शामिल लोगों को काफी राहत मिली और उन्होंने इस पहल की सराहना की।
बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे मौजूद
इस अवसर पर हमजा मसूद, वरिष्ठ अधिवक्ता व कांग्रेस नेता आदित्य अंगिरस, प्रवीण चौधरी, जिला प्रवक्ता गणेश दत्त शर्मा, जिला उपाध्यक्ष नितिन शर्मा, पूर्व महानगर अध्यक्ष वरुण शर्मा, पूर्व पार्षद सरदार चंद्रजीत सिंह निक्कू, अक्षय कुमार, डॉ अमीर अहमद, सेवादल अध्यक्ष अनुज शर्मा, सुधांशु धनगर, सुदेश प्रधान, कुणाल शांडिल्य, मुनीश सहगल, राजकुमार भारद्वाज, राजन बिरला, प्रभजीत सिंह, चेतन लाल, शुभम शर्मा, अंश शर्मा, उमर, अजीम राव, कासिम, रवि कुमार सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
भाईचारे और सद्भाव का संदेश
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि इस प्रकार के धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों से समाज में आपसी भाईचारा, एकता और सद्भावना को बढ़ावा मिलता है। उन्होंने लोगों से ऐसे आयोजनों में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की।







