सहारनपुर नगर निगम जनसुनवाई में सफाई समस्याओं पर सख्त हुए नगरायुक्त शिपू गिरि

सहारनपुर नगर निगम की जनसुनवाई में नगरायुक्त शिपू गिरि ने सफाई और अतिक्रमण से जुड़ी शिकायतों पर अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। 11 शिकायतों में से एक का मौके पर समाधान कराया गया।

शहरी चौपाल ब्यूरो

सहारनपुर। नगर निगम में आयोजित जनसुनवाई के दौरान नगरायुक्त शिपू गिरि ने साफ-सफाई से जुड़ी शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को तत्काल समाधान कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शहर की सफाई व्यवस्था नगर निगम की प्राथमिक जिम्मेदारी है और नागरिकों की शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाना चाहिए।

जनसुनवाई के दौरान शहर के विभिन्न वार्डों से पहुंचे नागरिकों ने नालियों की सफाई, कूड़ा उठान और अतिक्रमण जैसी समस्याओं को लेकर शिकायतें दर्ज कराईं। नगरायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को स्थलीय निरीक्षण कर समस्याओं का शीघ्र समाधान कराने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में वार्ड संख्या 32 खानआलमपुरा निवासी मौ. निजाम, वार्ड 31 मानकमऊ दक्षिणी भारत डेरी वाली गली निवासी साजिद अंसारी, वार्ड 47 हिरन मारान निवासी लव भटनागर, वार्ड 23 मौहल्ला अंसारियान छोटा इमामबाड़ा निवासी इंतजार जैदी व लियाकत जैदी, वार्ड 19 गोपाल नगर निवासी नगेंद्र कुमार, वार्ड 16 साउथ सिटी निवासी दीपक गोयल तथा वार्ड 44 बुढ्ढी माई चौक निवासी शाहबुद्दीन ने अपने-अपने क्षेत्रों में नालियों और गलियों की सफाई कराने की मांग रखी।

नगरायुक्त शिपू गिरि ने सभी शिकायतों पर संबंधित सफाई निरीक्षकों को मौके पर जाकर निरीक्षण करने और सफाई कार्य कराने के निर्देश दिए। जनसुनवाई के दौरान आई शिकायतों में से एक सफाई संबंधी समस्या का तत्काल समाधान भी कराया गया, जिससे फरियादियों ने संतोष व्यक्त किया।

इसके अलावा वार्ड संख्या 42 भारत माता चौक नुमाइश कैंप निवासी संजय ने ऊपरी मंजिल की दुकानों के सामने लगे साइन बोर्ड और फ्लेक्स हटवाने की मांग की। उनका कहना था कि इससे ऊपरी मंजिल के दुकानदारों का व्यापार प्रभावित हो रहा है। वहीं वार्ड 47 के लव भटनागर ने हिरन मारान क्षेत्र में नालियों पर किए गए अतिक्रमण को हटवाने की मांग की ।

नगरायुक्त ने दोनों मामलों में प्रवर्तन दल प्रभारी को स्थलीय निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शहर में अतिक्रमण और सफाई से संबंधित शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाया जाएगा।जनसुनवाई में अपर नगरायुक्त प्रदीप यादव, अपर नगरायुक्त मृत्युंजय, महाप्रबंधक जल पुरुषोत्तम कुमार, मुख्य अभियंता निर्माण सुरेश चंद सहित नगर निगम के विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने नागरिकों को भरोसा दिलाया कि समस्याओं का समाधान जल्द कराया जाएगा।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य