शहरी चौपाल ब्यूरो
सरसावा (सहारनपुर)। भीषण गर्मी और लगातार बढ़ते तापमान के बीच नगरवासियों को पेयजल संकट से राहत दिलाने के लिए नगर पालिका परिषद सरसावा सक्रिय हो गई है। नगर के विभिन्न वार्डों में पानी की समस्या को देखते हुए पालिका प्रशासन ने नए समरसेबल बोरिंग शुरू कराने की पहल तेज कर दी है। इसी क्रम में वार्ड संख्या 8 और वार्ड संख्या 15 में पेयजल योजना के अंतर्गत नए समरसेबल बोरिंग का शुभारंभ किया गया।
नगर पालिका चेयरमैन प्रतिनिधि राजू पंवार ने रायपुर रोड समिति क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम के दौरान नए समरसेबल बोरिंग का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम में पानी की बढ़ती मांग को देखते हुए नगर पालिका पूरी गंभीरता के साथ कार्य कर रही है। नगर के जिन क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति प्रभावित हो रही है, वहां प्राथमिकता के आधार पर नई व्यवस्थाएं विकसित की जा रही हैं ताकि लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
उन्होंने कहा कि नगर पालिका का प्रयास है कि हर वार्ड में पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराया जाए। इसके लिए लगातार सर्वे कराया जा रहा है और जिन मोहल्लों में पानी की कमी की शिकायत मिल रही है, वहां तत्काल समाधान कराया जा रहा है। राजू पंवार ने कहा कि नगरवासियों को पेयजल संकट से राहत दिलाना पालिका की प्राथमिकता है और किसी भी क्षेत्र में पानी की किल्लत नहीं होने दी जाएगी।
चेयरमैन प्रतिनिधि ने बताया कि नगर पालिका की तकनीकी टीम लगातार जलापूर्ति व्यवस्था की निगरानी कर रही है। जहां पुराने बोरिंग कमजोर हो चुके हैं या पर्याप्त पानी उपलब्ध नहीं हो पा रहा है, वहां नए समरसेबल लगाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में भी नगर के अन्य जरूरतमंद क्षेत्रों में पेयजल सुविधाओं को और बेहतर बनाया जाएगा।
नए समरसेबल बोरिंग के शुरू होने से क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल देखने को मिला। स्थानीय निवासियों ने कहा कि पिछले कुछ समय से क्षेत्र में पानी की समस्या बनी हुई थी, जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। अब नई व्यवस्था शुरू होने से लोगों को राहत मिलेगी और नियमित जलापूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी।
क्षेत्रवासियों ने नगर पालिका प्रशासन और चेयरमैन प्रतिनिधि राजू पंवार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि गर्मी के मौसम में यह पहल बेहद महत्वपूर्ण है। लोगों ने उम्मीद जताई कि नगर पालिका इसी प्रकार जनसमस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय भूमिका निभाती रहेगी।
कार्यक्रम के दौरान सभासद अनिल कुमार, इमरान मंसूरी, अयूब अंसारी, अनुज कांबोज, सोनू शर्मा, रफीक मंसूरीपुर, कमर अंसारी, मंडल अध्यक्ष सागर चौधरी, सनोवर खान, हाजी शमशाद सलमानी, डॉ. शमशाद साबरी, कारी मुकीम, मुबारक खान, डॉ. शाहनवाज, डॉ. जाकिर, सैफ अली, इस्तियाक मंसूरी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।








