Saharanpur News: मेला गुघाल में ‘हमारी संस्कृति हमारी पहचान’ कार्यक्रम, बाल कलाकारों ने बांधा समां

मेला गुघाल के सांस्कृतिक कार्यक्रमों में ‘हमारी संस्कृति हमारी पहचान’ का आयोजन हुआ। बाल संगीतकारों ने राग किरवानी और कलाकारों ने कथक की शानदार प्रस्तुति दी।

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सहारनपुर। मेला गुघाल के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में जीआईसी सभागार में नगर निगम की ओर से स्पिक मैके एवं स्पर्श प्रयास के सहयोग से ‘हमारी संस्कृति हमारी पहचान’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक कुलदीप कुमार, नगर विधायक राजीव गुंबर, महापौर डॉ. अजय कुमार सहित अन्य अतिथियों ने भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया।

कार्यक्रम में पांच से 12 वर्ष तक के बाल संगीतकारों ने विभिन्न भारतीय शास्त्रीय वाद्य यंत्रों पर राग किरवानी की प्रस्तुति देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। पंकज मल्होत्रा के निर्देशन में बच्चों ने पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ राग किरवानी की प्रस्तुति दी और 1950 से 2026 तक फिल्मी संगीत में इस राग के प्रयोग की झलक भी प्रस्तुत की।

सरोद पर रुद्र, अथर्व, अवंतिका, सिदक, गर्व और परीशा, सितार पर कवनप्रीत व अनन्या, इसराज पर अमान्या व शुभ, संतूर पर अपूर्वा व मनका तथा बांसुरी पर दैविक व गर्वित और शुभ ने प्रस्तुति दी। इसके बाद दिल्ली से आई गुरु मालती श्याम के लखनऊ घराने के दल ने कथक नृत्य प्रस्तुत किया। अश्विनी सोनी, गौरी, हर्षिता, बादल, हर्षिता शर्मा, डोल्मा गुप्ता और हर्षिता द्विवेदी ने कृष्ण प्रसंग एवं तराना की प्रस्तुति से दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं।

विभाग प्रचारक कुलदीप कुमार ने कहा कि संगीत और शास्त्रीय वाद्य हमारी संस्कृति और संस्कारों का हिस्सा हैं। इन्हें नई पीढ़ी तक पहुंचाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि संस्कृति और संस्कारों के साथ चलकर ही श्रेष्ठ चरित्र निर्माण संभव है।

महापौर डॉ. अजय कुमार ने कहा कि वाद्य यंत्र भारतीय संस्कृति और विरासत की पहचान हैं। उन्होंने बाल कलाकारों की प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि ये बच्चे कला के साथ अपनी सांस्कृतिक विरासत को भी आगे बढ़ा रहे हैं।

कार्यक्रम में नगर विधायक राजीव गुंबर, राकेश जैन, हेमंत अरोड़ा, केएल अरोड़ा, राजेंद्र कोहली, मयंक गर्ग, मुकेश गक्खड़, मनोज प्रजापति, दिग्विजय चौहान, ज्योति अग्रवाल, सीमा कात्यायनी, नूतन शर्मा सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य