शहरी चौपाल ब्यूरो
सहारनपुर। गागलहेड़ी स्थित रॉयल रिजॉर्ट में सोमवार को आयोजित “कार्यकर्ता सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम” कांग्रेस पार्टी के लिए शक्ति प्रदर्शन का बड़ा मंच साबित हुआ। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे, उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय तथा राष्ट्रीय सचिव एवं उत्तर प्रदेश सहप्रभारी प्रदीप नरवाल की मौजूदगी में विभिन्न राजनीतिक दलों के कई प्रमुख नेताओं, पूर्व जनप्रतिनिधियों और सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम का आयोजन सहारनपुर सांसद इमरान मसूद द्वारा किया गया।

कार्यक्रम से पहले कांग्रेस जिला अध्यक्ष संदीप सिंह राणा के नेतृत्व में सैकड़ों गाड़ियों का विशाल काफिला चमारी खेड़ा टोल प्लाजा पहुंचा, जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय महासचिव अविनाश पांडे और प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का फूल-मालाओं और जोरदार नारों के साथ भव्य स्वागत किया। टोल प्लाजा से लेकर कार्यक्रम स्थल तक कांग्रेस समर्थकों का उत्साह देखते ही बन रहा था। पूरे क्षेत्र में कांग्रेस के झंडों और बैनरों से राजनीतिक माहौल गर्म दिखाई दिया।
कार्यक्रम में जिला कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष इमरान कुरैशी और उनकी टीम द्वारा अतिथियों को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद राष्ट्रीय महासचिव अविनाश पांडे ने ध्वजारोहण किया तथा राष्ट्रगान हुआ। अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश महासचिव अरविंद पालीवाल ने संविधान की प्रति और बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर का चित्र भेंट किया। जिला अध्यक्ष संदीप सिंह राणा ने अतिथियों को लकड़ी की नक्काशी वाला मंदिर भेंट कर सम्मानित किया, जबकि जिला उपाध्यक्ष एवं पार्षद चंद्रजीत सिंह निक्कू ने सरोपा और तलवार देकर स्वागत किया।
सभा को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय महासचिव अविनाश पांडे ने कहा कि कांग्रेस पार्टी देश में लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए संघर्ष कर रही है। उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश की जनता आज महंगाई, बेरोजगारी और सामाजिक विभाजन से परेशान है और कांग्रेस ही एक ऐसी पार्टी है जो सभी वर्गों को साथ लेकर चलने की विचारधारा रखती है। उन्होंने कहा कि सहारनपुर में जिस प्रकार विभिन्न दलों के नेता कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं, उससे स्पष्ट है कि प्रदेश में राजनीतिक परिवर्तन की लहर शुरू हो चुकी है।
भाजपा सरकार पर जमकर बरसे अजय राय
उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने अपने संबोधन में प्रदेश और केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि आज उत्तर प्रदेश का युवा बेरोजगारी से परेशान है, किसान अपनी फसलों का उचित मूल्य नहीं पा रहा और छोटे व्यापारी आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार केवल प्रचार और दिखावे की राजनीति कर रही है, जबकि जमीनी स्तर पर जनता की समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा ।
अजय राय ने कहा कि कांग्रेस पार्टी जनता के अधिकारों की लड़ाई लड़ने वाली पार्टी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा संविधान, लोकतंत्र और सामाजिक सौहार्द की रक्षा की है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे गांव-गांव और बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें और जनता की समस्याओं को लेकर संघर्ष करें। उन्होंने कहा कि आने वाले चुनावों में कांग्रेस मजबूती से मैदान में उतरेगी और जनता भाजपा सरकार को जवाब देगी।
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस लगातार मजबूत हो रही है और जनता का विश्वास पार्टी की ओर बढ़ रहा है। विभिन्न दलों के नेताओं का कांग्रेस में शामिल होना इस बात का प्रमाण है कि लोग अब बदलाव चाहते हैं। अजय राय ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता ही पार्टी की असली ताकत हैं और उनके संघर्ष के दम पर संगठन नई ऊंचाइयों तक पहुंचेगा।
इमरान मसूद बोले— कांग्रेस ही सबको साथ लेकर चलने वाली पार्टी
सहारनपुर सांसद इमरान मसूद ने अपने संबोधन में कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा भाईचारे, विकास और लोकतांत्रिक मूल्यों की राजनीति करती रही है। उन्होंने कहा कि सहारनपुर की धरती हमेशा गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल रही है और कांग्रेस इसी संस्कृति को मजबूत करने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि आज देश में नफरत और विभाजन की राजनीति हो रही है, लेकिन कांग्रेस प्रेम और भाईचारे का संदेश लेकर जनता के बीच जा रही है।
इमरान मसूद ने कहा कि कांग्रेस में शामिल होने वाले सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं का पार्टी में सम्मान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस केवल चुनावी राजनीति नहीं करती बल्कि जनता के सुख-दुख में खड़ी रहने वाली पार्टी है। उन्होंने कहा कि आज किसान, मजदूर, व्यापारी, युवा और अल्पसंख्यक सभी वर्ग परेशान हैं और उन्हें कांग्रेस से उम्मीद दिखाई दे रही है।
उन्होंने कहा कि सहारनपुर में कांग्रेस लगातार मजबूत हो रही है और आने वाले समय में संगठन और अधिक प्रभावशाली भूमिका निभाएगा। इमरान मसूद ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को उठाना होगा और सरकार की नाकामियों को उजागर करना होगा। उन्होंने कहा कि पार्टी में शामिल होने वाले सभी नेताओं के अनुभव से संगठन को नई ताकत मिलेगी और कांग्रेस एक मजबूत विकल्प के रूप में उभरेगी।
कई बड़े नेताओं ने थामा कांग्रेस का हाथ
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न राजनीतिक दलों से जुड़े कई प्रमुख नेताओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। इनमें पूर्व राज्य मंत्री सरफराज खान, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष इरशाद चौधरी, पूर्व विधायक मसूद अख्तर, बसपा के पूर्व प्रत्याशी रईस मलिक, पूर्व ब्लॉक प्रमुख इमरान मलिक, पूर्व युवा जिला अध्यक्ष प्रदीप चौधरी, जिला पंचायत सदस्य मोहम्मद अफजल, पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजपाल सिंह करनवाल, पूर्व प्रमुख इसरार, पार्षद मंसूर, पार्षद मनपाल और पार्षद जावेद अली प्रमुख रूप से शामिल रहे।
कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष संदीप सिंह राणा, महानगर अध्यक्ष मनीष त्यागी, पूर्व चेयरमैन नोमान मसूद, हमजा मसूद, प्रवीण चौधरी, मेहरबान आलम, गणेश दत्त शर्मा, नितिन शर्मा, संदीप चौधरी, विवेक कांत सिंह, डॉ. रागिब अंजुम, हरिओम मिश्रा, इमरान कुरैशी, अनुज शर्मा, सोनू पठान, अक्षय चौधरी, डॉ. महबूब, जनक प्रधान, श्वेता सैनी, सचिन कंबोज, पंकज कंबोज, रणबीर बंदूखेड़ी, अजय त्यागी, मोहित प्रधान, फाजिल हुसैन, रजनीश प्रधान, एडवोकेट शेखर चौधरी, कार्तिक राणा, रोहन शर्मा, कृष्ण सैनी, हाजी अहसान, मोहम्मद आसिफ, मेघराज सिंह, सुधांशु चौधरी, सोनू धीमान, निखिल चौहान, अरुण सिंह, प्रीतम सैनी, हरविंदर सिंह राणा, सलीम अहमद, नसीम अहमद, राजू प्रधान, भारत राणा, राकेश राणा, आबिद हसन, बंटी राणा, दीपक कुमार, पराग तोमर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इसके अलावा माया देवी, मूर्ति देवी, उषा रानी, बॉबी कुमार, डॉ. फैसल खान, सरदार हरचरण सिंह, नसीर, हुमैर मोहम्मद, गुलफाम अंसारी सहित जिला कांग्रेस सेवादल के अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता कार्यक्रम में उपस्थित रहे।








