Saharanpur News: आशुतोष रामलीला में केवट लीला, दशरथ मरण और भरत मिलाप का भावुक मंचन

सहारनपुर में श्री आशुतोष रामलीला समिति के 15वें रामलीला एवं दशहरा महोत्सव में केवट लीला, दशरथ मरण और भरत मिलाप का भावुक मंचन हुआ। जय कालरा और प्रिंस कपिल के अभिनय ने दर्शकों को भावुक किया। बच्चों के लिए प्रश्नमंच भी आयोजित किया गया।
मनोज मिड्ढा 

सहारनपुर। श्री आशुतोष रामलीला समिति की ओर से आयोजित 15वें रामलीला एवं दशहरा महोत्सव में सोमवार, 12 अक्टूबर की रात केवट लीला, दशरथ मरण और भरत मिलाप का भावपूर्ण मंचन किया गया। भगवान श्रीराम के वनवास से जुड़े प्रसंगों और भरत-राम मिलन के दृश्यों ने दर्शकों को भावुक कर दिया। कलाकारों ने अपने अभिनय के माध्यम से रामायण के इन महत्वपूर्ण प्रसंगों को जीवंत कर दिया।

मंचन के दौरान केवट द्वारा प्रभु श्रीराम के चरणों की वंदना कर उन्हें गंगा पार कराने, पुत्र राम और लक्ष्मण के वियोग में राजा दशरथ के विलाप तथा उनके प्राण त्यागने के प्रसंग का प्रभावशाली चित्रण किया गया। इसके बाद ननिहाल से लौटे भरत को जब श्रीराम के वनवास की जानकारी मिली तो उनके दुख, आक्रोश और माता कैकेयी के साथ संवादों का मार्मिक मंचन हुआ।

गुरु वशिष्ठ के नेतृत्व में सभी माताओं के साथ भरत का वन में भगवान श्रीराम से मिलने जाना, दोनों भाइयों का भावुक मिलन और श्रीराम का अयोध्या लौटने से इनकार करना मंचन के प्रमुख आकर्षण रहे। अंत में भरत द्वारा प्रभु श्रीराम की खड़ाऊं लेकर अयोध्या लौटने के दृश्य ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया।

राजा दशरथ की भूमिका निभा रहे जय कालरा ने वियोग और पीड़ा से भरे संवादों का प्रभावशाली अभिनय किया। उनके मार्मिक अभिनय ने दर्शकों को भावुक कर दिया। वहीं, भरत की भूमिका में प्रिंस कपिल ने भी अपने अभिनय से खूब सराहना बटोरी। केवट के रूप में मीत तिवारी ने सुंदर अभिनय किया।

प्रभु श्रीराम की भूमिका गौरव चानना, लक्ष्मण की विनय दुग्गल, कैकेयी की अनुष्का शर्मा, माता सीता की पूजा काला, शत्रुघ्न की चिराग भसीन, कौशल्या की आशा, सुमित्रा की निशा और सुमंत की भूमिका सुमित सेठी ने निभाई।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों के लिए रामलीला से संबंधित प्रश्नमंच का आयोजन भी किया गया, जिसमें रामायण के प्रसंगों और पात्रों से जुड़े सवालों के माध्यम से बच्चों को धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं से परिचित कराया गया।

इस अवसर पर समिति अध्यक्ष गौरव चौधरी, महामंत्री राकेश छाबड़ा, कोषाध्यक्ष गौरव पुरी, मुख्य संयोजक संजय भसीन, प्रबंधक विनय दुग्गल, संजीव टंडन, स्वागताध्यक्ष डॉ. एमपी सिंह चावला, रामलीला प्रबंधक अमित वत्ता, अमन भाटिया, राघव सेठ, राजा छाबड़ा, दीक्षित छाबड़ा, मनीष कालरा, संजय आनंद, आनंद भाटिया, राजेंद्र महेंद्रा, शिवम महेंद्रा, गौरव चौहान, संजीव शर्मा, प्रवीण आहूजा, रवीश सैनी और सागर शर्मा सहित अन्य अतिथि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन रवि बख्शी और अमित वत्ता ने किया।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य