सहारनपुर में ग्राम प्रहरी सम्मान समारोह, जनप्रतिनिधियों ने किया सम्मानित

सहारनपुर पुलिस लाइन में ग्राम प्रहरी सम्मान समारोह आयोजित हुआ। मंत्री जसवंत सैनी, बृजेश सिंह, महापौर और वरिष्ठ अधिकारियों ने ग्राम प्रहरियों को सम्मानित कर ग्रामीण सुरक्षा में उनकी भूमिका सराही।

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सहारनपुर। रिजर्व पुलिस लाइन सहारनपुर में मंगलवार को ग्राम प्रहरी सम्मान समारोह आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा ग्राम प्रहरियों के मानदेय में वृद्धि के संबंध में प्रदेश के सभी जनपदों के ग्राम प्रहरियों को वर्चुअल माध्यम से संबोधित करने और सम्मानित किए जाने के क्रम में आयोजित कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों एवं वरिष्ठ अधिकारियों ने ग्राम प्रहरियों का उत्साहवर्धन किया।

समारोह में उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री जसवंत सैनी और बृजेश सिंह, महापौर डॉ. अजय कुमार सिंह, विधायक देवेंद्र निम और मुकेश चौधरी, मंडलायुक्त डॉ. रूपेश कुमार, डीआईजी अभिषेक सिंह, जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनंदन सहित अन्य जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधियों और पुलिस अधिकारियों ने ग्राम प्रहरियों को सम्मानित किया तथा उनके कार्यों की सराहना की। वक्ताओं ने कहा कि ग्राम प्रहरी ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस और आमजन के बीच महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में कार्य करते हैं। स्थानीय स्तर पर होने वाली घटनाओं की जानकारी पुलिस तक पहुंचाने, सूचनाओं के आदान-प्रदान और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में उनकी अहम भूमिका रहती है।

समारोह में ग्राम प्रहरियों को पूरी निष्ठा, जिम्मेदारी और समर्पण के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया गया। अधिकारियों ने ग्रामीण क्षेत्रों में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए पुलिस और ग्राम प्रहरियों के बीच बेहतर समन्वय पर जोर दिया।

कार्यक्रम के माध्यम से ग्राम प्रहरियों के योगदान को सम्मान देते हुए ग्रामीण सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने का संदेश दिया गया।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य