Saharanpur News: नव जनोदय इंटर कॉलेज में एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता प्राची चौधरी का सम्मान

सहारनपुर के चिलकाना स्थित नव जनोदय इंटर कॉलेज में एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता प्राची चौधरी को सम्मानित किया गया। उन्होंने विद्यार्थियों को मेहनत, दृढ़ संकल्प और आत्मविश्वास के साथ लक्ष्य हासिल करने की प्रेरणा दी।

अमित कुमार उपाध्याय 

चिलकाना। सुल्तानपुर स्थित नव जनोदय इंटर कॉलेज में एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता एथलीट प्राची चौधरी का सम्मान किया गया। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों को सफलता के मंत्र देते हुए लक्ष्य निर्धारित कर उसे हासिल करने के लिए निरंतर मेहनत और दृढ़ संकल्प के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।

प्राची चौधरी ने कहा कि जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए लक्ष्य तय करना और उसे हासिल करने के लिए लगातार प्रयास करना जरूरी है। यदि कभी लक्ष्य प्राप्त करने में असफलता मिले तो निराश होने के बजाय नई ऊर्जा और आत्मविश्वास के साथ दोबारा प्रयास करना चाहिए। असफलता से सीख लेकर आगे बढ़ने वाले लोग ही अंततः अपनी मंजिल तक पहुंचते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से पढ़ाई और जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में मेहनत, अनुशासन और सकारात्मक सोच बनाए रखने का आह्वान किया।

इस अवसर पर नव जनोदय इंटर कॉलेज के शिक्षकों, विद्यार्थियों और एकता जनसेवा समिति की ओर से प्राची चौधरी को शॉल ओढ़ाकर तथा स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। कॉलेज के प्रधानाचार्य श्याम कुमार सैनी ने भी प्राची चौधरी की उपलब्धियों का उदाहरण देते हुए विद्यार्थियों को जीवन में आगे बढ़ने और अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता बालकृष्ण शर्मा ने की, जबकि संचालन मनोज सैनी ने किया। इस दौरान शक्ति चौधरी, आकाश काशी, कुलदीप तोमर, बिजेंद्र सिंह, सुनील सैनी, अनिल कुमार, डॉ. कुलदीप, नीरू, अनीता, अमित उपाध्याय, नाथी सहल, काजल, शगुन और अन्नू सहित प्राची चौधरी के भाई अंकित चौधरी तथा बहन अन्नू चौधरी मौजूद रहे।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य