Saharanpur News: गंगोह में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार खालिद की मौत, छह बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

सहारनपुर के गंगोह में नकुड़ रोड पर गांव कोटड़ा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से 36 वर्षीय खालिद की मौत हो गई। मृतक के तीन बेटे और तीन बेटियां हैं। पुलिस फरार चालक की तलाश में जुटी।

शहरी चौपाल ब्यूरो 

गंगोह (सहारनपुर)। रविवार देर रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार गांव मोहनपुरा निवासी 36 वर्षीय खालिद पुत्र रुकमदीन रविवार रात स्प्लेंडर बाइक से नकुड़ रोड स्थित शुगर मिल की ओर जा रहा था। बताया गया कि वह किसी परिचित से मिलने के लिए घर से निकला था। इसी दौरान गांव कोटड़ा के कब्रिस्तान के पास एक अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में खालिद गंभीर रूप से घायल हो गया।

दुर्घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए। पुलिस घायल खालिद को अस्पताल लेकर पहुंची, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। खालिद के भाई साजिद ने बताया कि वह अपने पड़ोसी इखलाक से बाइक मांगकर ले गया था। खालिद मेहनत-मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करता था। वह तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था। उसके परिवार में तीन बेटे और तीन बेटियां हैं। उसकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

कोतवाली प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि सड़क हादसे में खालिद की मौत की सूचना मिली थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश की जा रही है।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य