Saharanpur News: नकुड़ में गन्ना लेकर लौट रहे किसान पर धारदार हथियार से हमला, सिर पर वार करने का आरोप

सहारनपुर के नकुड़ में नाहर माजरा निवासी किसान नरेंद्र कुमार ने रामगढ़ के पास धारदार हथियार से सिर पर हमला करने और 5-6 युवकों पर मारपीट का आरोप लगाया। पुलिस तहरीर के आधार पर जांच कर रही है।

मनोज धनगर

नकुड़ (सहारनपुर)। कोतवाली क्षेत्र के गांव नाहर माजरा निवासी एक किसान ने कुछ लोगों पर जान से मारने की नीयत से धारदार हथियार से हमला करने और मारपीट करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ज्ञानेश्वर बौद्ध को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव नाहर माजरा निवासी नरेंद्र कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बीते 7 नवंबर की शाम करीब चार बजे वह ट्रैक्टर-ट्रॉली में गन्ना लेकर रामगढ़ स्थित गन्ना सेंटर जा रहे थे। उनके साथ संजीव भी मौजूद था। आरोप है कि रामगढ़ के पास पीछे से मोटरसाइकिल पर आए कुछ युवकों ने साइड मांगने को लेकर उनके साथ गाली-गलौज की और इसके बाद वहां से चले गए।

नरेंद्र कुमार के अनुसार, जब वह गन्ना सेंटर पर गन्ना डालकर वापस गांव लौट रहे थे तो उक्त युवक 5-6 अन्य लड़कों के साथ दोबारा वहां पहुंच गए। आरोप है कि इस दौरान एक युवक के हाथ में गन्ना काटने वाली पलकटी थी। उसने जान से मारने की नीयत से उनके सिर पर धारदार हथियार से वार कर दिया। वहीं अन्य युवकों ने उन्हें पकड़कर लात-घूंसों से मारपीट की।

पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ज्ञानेश्वर बौद्ध ने बताया कि मारपीट की तहरीर प्राप्त हुई है। मामले की जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य