सहारनपुर: थानाध्यक्ष नरेंद्र भड़ाना ने बुजुर्गों संग मनाई दीपावली, वृद्धाश्रम पहुंचकर बांटी खुशियां

सहारनपुर के थाना फतेहपुर के थानाध्यक्ष नरेंद्र भड़ाना ने पुलिस टीम के साथ वृद्धाश्रम पहुंचकर बुजुर्गों संग दीपावली मनाई। उपहार और मिठाई भेंट कर लिया आशीर्वाद।

विमल शर्मा

फतेहपुर (सहारनपुर)। दीपावली का पर्व जहां लोग अपने परिवारों के साथ खुशियां मनाते हैं, वहीं थाना फतेहपुर पुलिस ने अपनों से दूर वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्गों के बीच पहुंचकर दीपोत्सव मनाया। कुछ दिन पूर्व ही थाना फतेहपुर में नियुक्त हुए थानाध्यक्ष नरेंद्र भड़ाना ने पुलिस टीम के साथ वृद्धाश्रम पहुंचकर बुजुर्गों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं और उन्हें उपहार व मिठाई भेंट कर खुशियां साझा कीं।

इस दौरान थानाध्यक्ष नरेंद्र भड़ाना ने वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्गों का कुशलक्षेम जाना और उनसे बातचीत कर उनका हालचाल पूछा। उन्होंने वृद्ध माताओं से आशीर्वाद भी प्राप्त किया। दीपावली के पावन अवसर पर पुलिस अधिकारियों को अपने बीच पाकर बुजुर्गों के चेहरों पर खुशी दिखाई दी। थानाध्यक्ष ने बुजुर्गों को यह एहसास कराया कि समाज और पुलिस परिवार उनके साथ है तथा त्योहार की खुशियां सभी के साथ बांटने से ही पर्व का वास्तविक आनंद मिलता है।

इस अवसर पर दरोगा सुबोध कुमार शर्मा भी मौजूद रहे। उन्होंने भी बुजुर्गों को उपहार एवं मिठाई भेंट कर दीपावली की शुभकामनाएं दीं और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। दीपों की रोशनी और अपनत्व के माहौल में मनाया गया यह दीपोत्सव पुलिस के मानवीय चेहरे को सामने लाया। थाना फतेहपुर पुलिस की इस पहल की क्षेत्र में सराहना हो रही है।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य