पाइनवुड स्कूल के बच्चों की प्रस्तुति सोशल मीडिया पर वायरल, पीएम मोदी ने की सराहना

सहारनपुर में डाट काली मंदिर परिसर में पाइनवुड स्कूल के विद्यार्थियों ने पीएम नरेंद्र मोदी के सामने भक्ति प्रस्तुति दी। बच्चों के भजन और आरती ने सभी को भाव-विभोर कर दिया।

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सहारनपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सहारनपुर दौरे के दौरान एक ऐसा दृश्य सामने आया, जिसने पूरे माहौल को भक्तिमय बना दिया। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के लोकार्पण अवसर पर पाइनवुड स्कूल के छात्र-छात्राओं ने माँ डाट काली मंदिर परिसर में अपनी भक्ति प्रस्तुति से सभी का दिल जीत लिया।

विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत भजन और आरती ने ऐसा समां बांधा कि वहां मौजूद जनप्रतिनिधि, अधिकारी और श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे। बच्चों की मधुर स्वर लहरियों और भावपूर्ण अभिव्यक्ति ने पूरे वातावरण को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया। स्वयं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस प्रस्तुति की सराहना की।

कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर में गूंजते भजनों ने न केवल धार्मिक आस्था को जीवंत किया, बल्कि भारतीय संस्कृति और परंपराओं की झलक भी प्रस्तुत की। उपस्थित लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ बच्चों का उत्साहवर्धन किया।

इस विशेष प्रस्तुति को विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. संजीव जैन के नेतृत्व में तैयार किया गया था। उनके मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने अनुशासन, आत्मविश्वास और समर्पण के साथ मंच पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विद्यालय प्रबंधन के अनुसार, इस स्तर के राष्ट्रीय कार्यक्रम में प्रस्तुति देना बच्चों के लिए अत्यंत प्रेरणादायक अनुभव रहा।

प्रधानाचार्य डॉ. संजीव जैन ने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य केवल शिक्षा तक सीमित नहीं है, बल्कि बच्चों में संस्कार, नैतिक मूल्य और भारतीय संस्कृति के प्रति सम्मान विकसित करना भी है। उन्होंने कहा कि यह सहारनपुर के लिए गर्व का क्षण है कि यहां के विद्यार्थियों को इतने बड़े मंच पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिला।

प्रस्तुति देने वाले विद्यार्थियों में आरंभ राणा, भव्या नरूला, मानवी अरोड़ा, श्री श्रीवास्तव, वाणी अरोड़ा, वेदिका, आराध्या कपूर, जन्नत ढींगरा, यशस्वी चौजर, काव्या डावरा, मान्या बठला, आध्या शर्मा और तनिष्का त्यागी शामिल रहे। सभी विद्यार्थियों ने सामूहिक रूप से अपनी प्रस्तुति को यादगार बनाया।

इस दौरान कोरियोग्राफर प्रिया बजाज और आकाश कुमार का भी विशेष योगदान रहा, जिन्होंने बच्चों को मंच के अनुरूप तैयार किया। कार्यक्रम में जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. अरविंद कुमार पाठक भी मौजूद रहे और उन्होंने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की।

पाइनवुड स्कूल की इस उपलब्धि ने एक बार फिर साबित कर दिया कि सही मार्गदर्शन और अवसर मिलने पर विद्यार्थी किसी भी बड़े मंच पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा सकते हैं। इस भक्ति प्रस्तुति ने न केवल विद्यालय, बल्कि पूरे सहारनपुर जनपद का मान बढ़ाया है और यह कार्यक्रम सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य