सहारनपुर साइबर फ्रॉड केस: पुलिस ने 1.01 लाख रुपये की ठगी की रकम कराई वापस, जानें पूरा मामला

सहारनपुर में साइबर क्राइम पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए ऑनलाइन ठगी के शिकार व्यक्ति के 1,01,003 रुपये वापस कराए। जानें कैसे हुआ फ्रॉड और पुलिस ने कैसे दिलाई राहत।

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सहारनपुर। जनपद में साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना साइबर क्राइम पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने ऑनलाइन ठगी का शिकार हुए एक व्यक्ति की पूरी धनराशि 1,01,003 रुपये वापस कराकर राहत दिलाई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, हकीकतनगर निवासी नवनीत कुमार के साथ अज्ञात व्यक्ति द्वारा क्रेडिट कार्ड सर्विस चार्ज हटाने के नाम पर धोखाधड़ी की गई थी। ठगों ने एक संदिग्ध लिंक खुलवाकर उनके खाते से 1,01,003 रुपये निकाल लिए थे। इस मामले में थाना साइबर क्राइम सहारनपुर में मुकदमा दर्ज किया गया था।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चल रहे साइबर अपराध नियंत्रण अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी साइबर क्राइम के पर्यवेक्षण में थाना साइबर क्राइम टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित बैंक और नोडल अधिकारियों से समन्वय स्थापित किया। इसके बाद पीड़ित की पूरी धनराशि सफलतापूर्वक उसके खाते में वापस करा दी गई।

धनराशि वापस मिलने पर पीड़ित ने सहारनपुर पुलिस का आभार व्यक्त किया और पुलिस की तत्परता की सराहना की।

इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक इन्द्रेश सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिसमें हरिओम गोस्वामी, निशांत और कुमकुम यादव सहित अन्य कर्मियों का योगदान रहा।

पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें और किसी के साथ अपना ओटीपी या बैंक संबंधी जानकारी साझा न करें। साइबर धोखाधड़ी होने पर तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 या आधिकारिक पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं।

सहारनपुर पुलिस की इस कार्रवाई को साइबर अपराध के खिलाफ एक बड़ी सफलता माना जा रहा है, जिससे आम लोगों में सुरक्षा का भरोसा बढ़ा है।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य