सहारनपुर: टीम इकरा हसन रिहाई तक डटी रही, मांगेराम कश्यप समेत समर्थकों का जेल के बाहर जोरदार स्वागत

सहारनपुर में जसाला हत्याकांड मामले में गिरफ्तार मांगेराम कश्यप समेत सपा समर्थकों की रिहाई के बाद जेल के बाहर जोरदार स्वागत हुआ। सांसद इकरा हसन देर रात तक धरने पर डटी रहीं। मांगेराम कश्यप और सपा नेताओं ने भाजपा सरकार और कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए।

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सहारनपुर। जसाला हत्याकांड प्रकरण में पीड़ित पक्ष और कश्यप समाज के लोगों को जेल भेजे जाने के बाद समाजवादी पार्टी की सांसद  इकरा हसन और उनकी पूरी टीम लगातार सक्रिय नजर आई। देर रात थाना सदर बाजार में धरने से लेकर जिला कारागार से रिहाई तक सांसद इकरा हसन स्वयं और उनके समर्थक बड़ी संख्या में मौजूद रहे। बुधवार को जैसे ही वरिष्ठ सपा नेता एवं पूर्व मंत्री मांगेराम कश्यप समेत अन्य लोगों की रिहाई हुई, जेल परिसर के बाहर समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं और कश्यप समाज के लोगों ने फूल-मालाओं के साथ उनका जोरदार स्वागत किया।

गौरतलब है कि डीआईजी कार्यालय में हुए घटनाक्रम के बाद पुलिस ने वरिष्ठ सपा नेता मांगेराम कश्यप समेत कई लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इसके विरोध में सांसद इकरा हसन देर रात तक थाना सदर बाजार में धरने पर बैठी रहीं। देर रात नगर मजिस्ट्रेट द्वारा जमानत दिए जाने के बाद बुधवार को जिला कारागार से सभी की रिहाई हुई।

रिहाई के दौरान सांसद इकरा हसन के मामा साजिद चौधरी, वसीम चौधरी और वरिष्ठ सपा नेता एवं पार्षद अभिषेक “टिंकू” अरोड़ा ने मांगेराम कश्यप और अन्य युवाओं को माला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान जेल परिसर के बाहर भारी संख्या में समाजवादी पार्टी कार्यकर्ता और कश्यप समाज के लोग मौजूद रहे।

साजिद चौधरी और अभिषेक “टिंकू” अरोड़ा ने भाजपा सरकार और प्रशासन पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि प्रदेश में न्याय मांगना भी अब पाप बन गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था पूरी तरह बदहाल हो चुकी है। उन्होंने कहा कि यदि कोई पीड़ित परिवार न्याय की गुहार लगाने के लिए किसी विपक्षी जनप्रतिनिधि के साथ अधिकारियों के पास भी नहीं जा सकता, तो फिर आम जनता आखिर कहां जाएगी।

अभिषेक “टिंकू” अरोड़ा ने कहा कि सांसद इकरा हसन हर पीड़ित परिवार और पीडीए समाज के लोगों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी हैं और आगे भी खड़ी रहेंगी। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी अन्याय के खिलाफ लगातार संघर्ष कर रही है और इसका सबसे बड़ा उदाहरण यह है कि सांसद इकरा हसन देर रात तक थाना सदर बाजार में धरने पर बैठीं और जब तक पीड़ित पक्ष के लोगों को जमानत नहीं मिल गई, तब तक धरना समाप्त नहीं किया।

उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार में विपक्ष की आवाज को दबाने की कोशिश की जा रही है, लेकिन समाजवादी पार्टी जनता के अधिकारों की लड़ाई लड़ती रहेगी। टिंकू अरोड़ा ने कहा कि पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए सड़क से लेकर न्यायालय तक संघर्ष किया जाएगा।

वसीम चौधरी, फैसल सलमानी, सलीम अख्तर और फरहाद गढ़ा ने भी कहा कि पीड़ित परिवार की लड़ाई को लखनऊ से लेकर न्यायालय तक लड़ने का काम सांसद इकरा हसन और समाजवादी पार्टी करेगी। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा गरीब, पिछड़े और शोषित वर्ग की आवाज उठाती रही है और आगे भी अन्याय के खिलाफ संघर्ष जारी रहेगा।

इस दौरान कश्यप समाज के जिला अध्यक्ष मांगेराम कश्यप ने भी भाजपा सरकार और पुलिस प्रशासन पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि निर्दोष लोगों को राजनीतिक दबाव में जेल भेजा गया। उनका कहना था कि उन्होंने कोई अपराध नहीं किया, बल्कि पीड़ित परिवार के समर्थन में खड़े होने के कारण उन्हें और उनके साथियों को निशाना बनाया गया। मांगेराम कश्यप ने कहा कि लोकतंत्र में जनप्रतिनिधियों और आम लोगों की आवाज दबाना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।

उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस प्रशासन ने सत्ता के दबाव में कार्रवाई की, लेकिन जनता सब देख रही है और आने वाले समय में इसका जवाब देगी। मांगेराम कश्यप ने कहा कि समाजवादी पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता जनता के अधिकारों और न्याय की लड़ाई लड़ता रहेगा। उन्होंने अपने समर्थन में पहुंचे कार्यकर्ताओं, कश्यप समाज और सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संघर्ष के समय जिस तरह लोगों ने एकजुटता दिखाई, उससे उनका मनोबल और मजबूत हुआ है।

मांगेराम कश्यप ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का विशेष धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि अखिलेश यादव लगातार पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए थे और उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के समर्थन से कार्यकर्ताओं को न्याय की लड़ाई लड़ने की ताकत मिली है।

उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा गरीब, पिछड़े, दलित और कमजोर वर्गों की आवाज उठाती रही है और आगे भी अन्याय के खिलाफ संघर्ष जारी रहेगा। रिहाई के बाद जेल परिसर के बाहर “अखिलेश यादव जिंदाबाद” और “इकरा हसन संघर्ष करो, हम तुम्हारे साथ हैं” जैसे नारों से माहौल गूंजता रहा।

सूत्रों के अनुसार, रिहाई के बाद सांसद इकरा हसन देर रात पीड़ित परिवार को लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात के लिए लखनऊ रवाना हो गईं। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यह मामला आने वाले दिनों में प्रदेश की राजनीति में और तूल पकड़ सकता है।

इस दौरान मोनिश पुत्र पूर्व सांसद, रोहित कश्यप, रवि कश्यप, राहुल कश्यप, अर्जुन कश्यप, हेमंत कश्यप, हरपाल कश्यप सहित बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी कार्यकर्ता और कश्यप समाज के लोग मौजूद रहे।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य