Saharanpur News: डीएम-एसएसपी ने उत्तराखंड बॉर्डर तक कांवड़ मार्ग का किया निरीक्षण, सुरक्षा और सुविधाओं का लिया जायजा

कांवड़ यात्रा-2026 के दौरान डीएम और एसएसपी ने अम्बेडकर चौक से उत्तराखंड बॉर्डर तक कांवड़ मार्ग का निरीक्षण किया। सुरक्षा, यातायात, स्वच्छता, सीसीटीवी और कांवड़ शिविरों की व्यवस्थाओं की समीक्षा कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

मनोज मिड्ढा 

सहारनपुर। श्रावण मास की कांवड़ यात्रा-2026 को सुरक्षित, सुचारु और दुर्घटनामुक्त संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है। इसी क्रम में शनिवार को जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से अम्बेडकर चौक से उत्तराखंड बॉर्डर तक कांवड़ मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा की। अधिकारियों ने मार्ग पर स्थापित कांवड़ शिविरों, अस्थायी पुलिस चौकियों और विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने अम्बेडकर चौक, जेल चुंगी, चौकी राकेश केमिकल, चौकी काली नदी, गागलहेड़ी चौक, बड़कला चौराहा तथा उत्तराखंड सीमा तक पूरे कांवड़ मार्ग का भ्रमण किया। इस दौरान मार्ग पर बनाए गए शिविरों में श्रद्धालुओं के लिए उपलब्ध कराई गई भोजन, पेयजल, विश्राम, चिकित्सा और स्वच्छता संबंधी व्यवस्थाओं की विस्तार से समीक्षा की गई।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने अस्थायी पुलिस चौकियों पर तैनात पुलिसकर्मियों से बातचीत कर उनकी ड्यूटी व्यवस्था की जानकारी ली और कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने पुलिसकर्मियों को पूरी मुस्तैदी, अनुशासन और संवेदनशीलता के साथ ड्यूटी करने तथा श्रद्धालुओं के प्रति सहयोगात्मक व्यवहार बनाए रखने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान यातायात प्रबंधन की भी समीक्षा की गई। अधिकारियों ने निर्देश दिए कि कांवड़ मार्ग पर यातायात पूरी तरह व्यवस्थित रहे और श्रद्धालुओं कीआवाजाही में किसी प्रकार की बाधा न आने पाए। संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त निगरानी रखने तथा भीड़ बढ़ने की स्थिति में तत्काल प्रभावी कदम उठाने के निर्देश भी दिए गए।

अधिकारियों ने कांवड़ शिविरों में स्थापित सीसीटीवी कैमरों, प्रकाश व्यवस्था, चिकित्सा सहायता, पेयजल और साफ-सफाई की व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि किसी भी समस्या का तत्काल समाधान सुनिश्चित किया जाए ताकि शिवभक्तों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कांवड़ यात्रियों से भी संवाद किया और उनकी कुशलक्षेम पूछी। उन्होंने श्रद्धालुओं को भरोसा दिलाया कि सहारनपुर पुलिस उनकी सुरक्षा, सुविधा और हरसंभव सहायता के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने श्रद्धालुओं से भी प्रशासन का सहयोग करने, निर्धारित मार्गों का पालन करने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तत्काल सूचना पुलिस को देने की अपील की।

जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन का कहना है कि कांवड़ यात्रा के दौरान पूरे मार्ग पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। विभिन्न विभागों की टीमें चौबीसों घंटे सक्रिय हैं, ताकि यात्रा शांतिपूर्ण, सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य