Saharanpur News छुटमलपुर बड़कला फ्लाईओवर पर कांवड़ियों के लिए विशेष डायवर्जन प्लान, एसडीएम-सीओ ने संभाला मोर्चा

बड़कला फ्लाईओवर पर कांवड़ियों की सुरक्षित आवाजाही के लिए विशेष डायवर्जन प्लान लागू। एसडीएम विकास पांडेय और सीओ जितेंद्र कुमार सिंह ने संभाली यातायात व सुरक्षा व्यवस्था।

शहरी चौपाल ब्यूरो 

छुटमलपुर। हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर अपने गंतव्य की ओर लौट रहे शिवभक्त कांवड़ियों की संख्या लगातार बढ़ने के साथ ही पुलिस और प्रशासन ने यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत कर दिया है। उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड सीमा के फतेहपुर थाना क्षेत्र में बड़कला चेकपोस्ट से बड़कला फ्लाईओवर तक पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने मोर्चा संभाल लिया है। उपजिलाधिकारी बेहट विकास पांडेय और सीओ जितेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल लगातार क्षेत्र में निगरानी और पेट्रोलिंग कर रहा है।

कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षित और सुगम आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए बड़कला फ्लाईओवर पर विशेष डायवर्जन प्लान लागू किया गया है। फ्लाईओवर की अलग-अलग लेन को वाहनों के गंतव्य के अनुसार निर्धारित किया गया है। इससे कांवड़ियों और सामान्य वाहनों की आवाजाही को व्यवस्थित करने के साथ जाम और सड़क दुर्घटनाओं की आशंका को कम करने का प्रयास किया जा रहा है।

कांवड़ियों के लिए बनाया अलग सुरक्षित मार्ग

पैदल चलने वाले कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए फ्लाईओवर के नीचे सड़क पर अस्थायी डिवाइडर लगाकर अलग मार्ग तैयार किया गया है। इस व्यवस्था से पैदल कांवड़िये तेज रफ्तार वाहनों से अलग सुरक्षित रास्ते से आगे बढ़ सकेंगे। प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए यातायात दबाव के अनुसार व्यवस्थाओं की लगातार समीक्षा की जा रही है।

दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर के माध्यम से हरिद्वार की ओर आने-जाने वाले वाहनों तथा छुटमलपुर से कलसिया, बेहट के साथ पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश की ओर जाने वाले कांवड़ यात्रियों और अन्य वाहनों के लिए भी रूट डायवर्जन की व्यवस्था की गई है।

भीड़ बढ़ने पर अधिकारी खुद संभाल रहे यातायात

कांवड़ियों की संख्या बढ़ने या यातायात का दबाव अधिक होने पर एसडीएम विकास पांडेय और सीओ जितेंद्र कुमार सिंह स्वयं सड़क पर उतरकर यातायात व्यवस्था संभाल रहे हैं। दोनों अधिकारी मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देने के साथ यातायात की स्थिति के अनुसार व्यवस्थाओं में बदलाव भी करा रहे हैं।

फतेहपुर थाना प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र सिंह राणा, निरीक्षक रमेश चंद्र राणा, चौकी प्रभारी सुबोध शर्मा, उपनिरीक्षक भूपेंद्र शर्मा, करण नागर और जितेंद्र बहादुर सिंह सहित भारी पुलिस बल दिन-रात कांवड़ियों की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था में जुटा है। पुलिसकर्मियों को श्रद्धालुओं के साथ सहयोगात्मक व्यवहार करने और किसी भी स्थिति में तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

सैयद माजरा टोल और फतेहपुर तिराहे पर बढ़ी निगरानी

कांवड़ यात्रा को देखते हुए सैयद माजरा टोल प्लाजा और फतेहपुर तिराहे पर भी पुलिस निगरानी बढ़ा दी गई है। यहां पुलिसकर्मियों की तैनाती के साथ यातायात की लगातार निगरानी की जा रही है। प्रशासन का प्रयास है कि कांवड़ियों की यात्रा सुगम रहने के साथ आम वाहन चालकों को भी अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।

एसडीएम बेहट विकास पांडेय ने बताया कि फतेहपुर-कलसिया मार्ग सहित अन्य प्रमुख स्थानों पर कांवड़ यात्रियों और वाहनों की बढ़ती आवाजाही को देखते हुए पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी लगातार पेट्रोलिंग कर रहे हैं। भीड़ बढ़ने की स्थिति में यातायात को नियंत्रित करने के लिए तत्काल आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम यातायात व्यवस्था प्रशासन की प्राथमिकता है।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य