Saharanpur News: सावन के अंतिम सोमवार पर सहारनपुर में कड़ी सुरक्षा, ड्रोन से मंदिरों की निगरानी

सावन के अंतिम सोमवार पर सहारनपुर के प्रमुख मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए पुलिस ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की। ड्रोन से निगरानी, महिला पुलिस, एंटी रोमियो और मिशन शक्ति टीम तैनात रहीं।

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सहारनपुर। सावन माह के अंतिम सोमवार को जिले के प्रमुख मंदिरों और शिवालयों में जलाभिषेक एवं दर्शन के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए सहारनपुर पुलिस ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन के निर्देशन में जिलेभर के मंदिरों, प्रमुख चौराहों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया।

श्रद्धालुओं की सुरक्षा, कानून-व्यवस्था और यातायात व्यवस्था को लेकर संबंधित थाना प्रभारी एवं पुलिस अधिकारी लगातार अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमण करते रहे। प्रमुख मंदिरों और उनके आसपास के क्षेत्रों में ड्रोन कैमरों से भी निगरानी की गई। मंदिर परिसरों के प्रवेश और निकास मार्ग, पार्किंग स्थलों तथा संवेदनशील स्थानों पर पुलिसकर्मियों ने विशेष सतर्कता बरती।

महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर विशेष फोकस

महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए महिला पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई। इसके साथ ही एंटी रोमियो टीम और मिशन शक्ति टीम ने मंदिर परिसरों, बाजारों एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों पर लगातार भ्रमण किया।

यातायात व्यवस्था के लिए विशेष इंतजाम

श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए यातायात पुलिस और स्थानीय पुलिस ने प्रमुख मार्गों एवं मंदिरों के आसपास विशेष व्यवस्था की। आवश्यकता के अनुसार यातायात डायवर्जन और भीड़ नियंत्रण की कार्रवाई की गई, ताकि श्रद्धालुओं को आवागमन में परेशानी न हो।

पुलिस ने संदिग्ध व्यक्तियों और वस्तुओं पर भी विशेष निगरानी रखी। अधिकारियों ने फील्ड में रहकर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया और ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को पूरी सतर्कता एवं संवेदनशीलता के साथ जिम्मेदारी निभाने के निर्देश दिए।

सहारनपुर पुलिस ने श्रद्धालुओं से अपील की कि मंदिरों में दर्शन और जलाभिषेक के दौरान पुलिस-प्रशासन के सुरक्षा एवं यातायात संबंधी निर्देशों का पालन करें, भीड़ में धैर्य बनाए रखें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

 

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य