Saharanpur News: शोभित यूनिवर्सिटी गंगोह में विद्यार्थी समारोह, डीएम-एसएसपी ने छात्रों से किया संवाद

शोभित यूनिवर्सिटी गंगोह में विद्यार्थी समारोह का आयोजन हुआ। डीएम अरविन्द कुमार चौहान, एसएसपी अभिनन्दन सिंह और सीडीओ सुमित राजेश महाजन ने छात्रों से संवाद कर शिक्षा, अनुशासन और राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित किया।

शहरी चौपाल ब्यूरो 

गंगोह (सहारनपुर)। शोभित यूनिवर्सिटी गंगोह में सोमवार को विद्यार्थी समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी सहारनपुर अरविन्द कुमार चौहान, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन सिंह एवं मुख्य विकास अधिकारी सुमित राजेश महाजन ने प्रतिभाग किया।

इस दौरान अतिथियों ने छात्र-छात्राओं से संवाद करते हुए उनके शैक्षिक विकास, व्यक्तित्व निर्माण, अनुशासन और उज्ज्वल भविष्य को लेकर महत्वपूर्ण विचार साझा किए। विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ राष्ट्र निर्माण, सामाजिक जागरूकता, कानून के प्रति सम्मान तथा जिम्मेदार नागरिक के रूप में अपनी भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया।

समारोह में छात्र-छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक एवं रचनात्मक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। अतिथियों ने विद्यार्थियों की प्रतिभा और उत्साह की सराहना करते हुए उन्हें निरंतर मेहनत, अनुशासन और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में विश्वविद्यालय प्रशासन, शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने सहभागिता की। समारोह उत्साहपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

अतिथियों ने कहा कि विद्यार्थी देश के उज्ज्वल भविष्य की नींव हैं। उन्हें सही दिशा, अवसर और मार्गदर्शन उपलब्ध कराना समाज और शिक्षण संस्थानों की सामूहिक जिम्मेदारी है।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य