शहरी चौपाल ब्यूरो
सहारनपुर। मध्य-पूर्व में जारी युद्ध को लेकर देश की राजनीति में बयानबाजी तेज हो गई है। सहारनपुर से कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बयान पर तीखा हमला बोलते हुए अमेरिका को युद्ध में हुई जनहानि के लिए जिम्मेदार ठहराया है।
समाचार एजेंसी से बातचीत में इमरान मसूद ने कहा कि अमेरिका ने दुनिया को ऐसे मोड़ पर ला खड़ा किया है, जहां हजारों बेगुनाह लोगों की जान जा चुकी है, जिनमें बच्चे भी शामिल हैं। उन्होंने इस स्थिति को बेहद गंभीर बताते हुए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जवाबदेही तय करने की मांग की।
इमरान मसूद ने देश के अन्य मुद्दों पर भी प्रतिक्रिया दी। मथुरा में गौ-रक्षक से जुड़े मामले पर उन्होंने कहा कि पुलिस को सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। पश्चिम बंगाल के चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि संघर्ष करने वाला ही अंततः सफलता प्राप्त करता है। वहीं पंजाब की राजनीति पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को अपने मंत्रिमंडल के गठन और बदलाव का पूरा अधिकार है।
उधर फिल्म ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ को लेकर भी सियासी माहौल गरमा गया है। महाराष्ट्र के कांग्रेस नेता सचिन सावंत ने फिल्म को प्रोपेगेंडा बताते हुए आरोप लगाया कि इसमें तथ्यों को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया है और सरकार की छवि सुधारने का प्रयास किया गया है।
उन्होंने कहा कि देश के सामने महंगाई, अर्थव्यवस्था और विदेश नीति जैसे गंभीर मुद्दे हैं, जिन पर ध्यान देना अधिक जरूरी है। फिल्मों के माध्यम से इन मुद्दों से ध्यान भटकाने की कोशिश की जा रही है।
मध्य-पूर्व के हालात से लेकर फिल्मी दुनिया तक विभिन्न मुद्दों पर नेताओं के बयान सामने आने से सियासी माहौल गरमा गया है और आने वाले दिनों में इस बहस के और तेज होने के संकेत मिल रहे हैं।
ट्रंप के बयान पर इमरान मसूद का हमला, ‘मध्य-पूर्व युद्ध में बेगुनाहों की मौत का जिम्मेदार अमेरिका’

Author: शहरी चौपाल
वेल्डिंग के दौरान करंट की चपेट में आए युवक की मौत गागलहेड़ी-देहरादून रोड स्थित पीपी कंपनी में हादसा, 20 दिन पहले ही बना था बेटे का पिता
Saharanpur News: पीएम मोदी के जन्मदिन से भाजपा का सेवा संकल्प अभियान, 17 सितंबर से होंगे कार्यक्रम
Saharanpur News: चोरी के अंतरराज्यीय गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार, नौ मोबाइल और दो बाइक बरामद
Saharanpur News: ग्लोकल यूनिवर्सिटी में रक्तदान शिविर, 37 छात्र-छात्राओं ने किया रक्तदान
गागलहेड़ी में पुलिस की नशा तस्करों पर कार्रवाई, दो गिरफ्तार
Saharanpur News: नवागत CDO डॉ. सुनील कुमार वर्मा ने संभाला कार्यभार, जनकल्याणकारी योजनाओं पर रहेगा जोर:
Saharanpur News: साढ़ौली कदीम में ग्राम रोजगार सेवक संघ ने जिलाध्यक्ष का किया जोरदार स्वागत
Saharanpur News कमालपुर में गोगा म्हाड़ी मेले का शुभारंभ, पूर्व विधायक नरेश सैनी ने काटा फीता
Saharanpur News: 20 सितंबर को सहारनपुर में जुटेंगे पश्चिमी यूपी के 4800 शक्ति केंद्र संयोजक
Horoscope
Weather