सहारनपुर: साहित्यिक सेवा के लिए सुनील कुमार खुराना सम्मानित, नगर शांति समिति के ईद मिलन समारोह में मिला सम्मान

सहारनपुर में नगर शांति समिति द्वारा आयोजित ईद मिलन 2026 समारोह में साहित्यकार सुनील कुमार खुराना को उनकी साहित्यिक सेवा के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में गंगा-जमुनी तहजीब और भाईचारे का संदेश दिया गया।

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सहारनपुरनगर शांति समिति सहारनपुर द्वारा आयोजित ईद मिलन 2026 के भव्य सम्मेलन में साहित्यिक सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने पर सुनील कुमार खुराना को सम्मानित किया गया। यह कार्यक्रम पुतली धर्मशाला में गंगा-जमुनी तहजीब और आपसी भाईचारे की भावना को प्रोत्साहित करते हुए आयोजित किया गया, जिसमें जनपद के अनेक विशिष्ट व्यक्तियों को आमंत्रित किया गया था।

समिति के संयोजक मंडल द्वारा चयन प्रक्रिया के तहत विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों का चयन किया जाता है। चयन समिति के अध्यक्ष पंडित जयनाथ शर्मा एवं समिति सदस्यों द्वारा सुनील कुमार खुराना के नाम की घोषणा की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता पंडित जगन्नाथ शर्मा ने की, जबकि संचालन ब्रित चावला द्वारा किया गया।

सम्मेलन के दौरान अशोक गांधी, पंडित जगन्नाथ शर्मा, ब्रित चावला, चरणजीत कुकरेजा और भाई सलमान खान ने सुनील कुमार खुराना को स्मृति चिन्ह और शाल भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर समिति द्वारा अन्य कई विशिष्ट विद्वानों को भी सम्मानित किया गया।

शिक्षक, कवि और साहित्यकार के रूप में अपनी पहचान रखने वाले सुनील कुमार खुराना की इस उपलब्धि पर विभिन्न क्षेत्रों के लोगों ने फोन और व्हाट्सएप के माध्यम से शुभकामनाएं प्रेषित कीं। शुभकामना देने वालों में राकेश नौटियाल, रजनीश सहगल, अटल बहादुर, श्याम सिंह, लहरी सिंह, देवेंद्र कुमार, अमरीश कुमार, अजित वर्मन, धर्मेंद्र कुमार, मुकेश तेजियान, प्रताप सिंह, कुलदीप सिंह रोहिला, कुलदीप सिंह, दारा सिंह, अनिल बाबरे, सुरेश कुमार, रेखा देवी, संजीव कुमार, अमित कुमार सहित अनेक लोग शामिल रहे।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य