सहारनपुर: ऑपरेशन सवेरा में नकुड़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 52 लाख की स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार

सहारनपुर के नकुड़ में ऑपरेशन सवेरा के तहत पुलिस ने 52 लाख रुपये कीमत की स्मैक के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया। 261 ग्राम स्मैक बरामद होने से नशा तस्करों में हड़कंप मच गया है।

शहरी चौपाल ब्यूरो 

नकुड़ (सहारनपुर)। थाना नकुड़ पुलिस ने ऑपरेशन सवेरा के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 52 लाख रुपये कीमत की स्मैक के साथ एक वांछित तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस की इस कार्रवाई से नशा तस्करों में हड़कंप मच गया है।

थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार के नेतृत्व में चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस लगातार स्मैक तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है। थाना प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार सोनकर ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर ऑपरेशन सवेरा के अंतर्गत थाना पुलिस द्वारा नियमित चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में थाना क्षेत्र में दर्ज एक मुकदमे में वांछित चल रहे मुबीन पुत्र अलीम निवासी घाटमपुर को अम्बेहटी जाने वाले मार्ग पर चेकिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया। यह कार्रवाई अम्बेहटा चौकी प्रभारी देवेंद्र अधाना व उनकी टीम द्वारा की गई।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 261 ग्राम स्मैक बरामद की, जिसे वह बेचने के लिए ले जा रहा था। बरामद स्मैक की अंतरराष्ट्रीय कीमत करीब 52 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस के अनुसार पकड़े गए तस्कर के खिलाफ थाना नकुड़ में पूर्व में भी दो मुकदमे दर्ज हैं।

तस्कर की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी, चौकी प्रभारी के अलावा कांस्टेबल वरुण, अजय राठी, प्रवेश कुमार और विनीत तोमर सहित पुलिस टीम के अन्य सदस्य शामिल रहे।

लगातार हो रही कार्रवाई से जहां आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ा है और थाना प्रभारी की सराहना हो रही है, वहीं नशा तस्करों में भय का माहौल बना हुआ है।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य