सहारनपुर: भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों व पार्षदों का सम्मान समारोह, राजीव गुंबर बोले- पद नहीं, पदभार है

सहारनपुर में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों और पार्षदों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नेताओं ने संगठन को मजबूत करने और जिम्मेदारियों को समर्पण के साथ निभाने का आह्वान किया।

 

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सहारनपुर। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त महानगर पदाधिकारियों, कार्यकारिणी सदस्यों एवं मनोनीत पार्षदों के सम्मान में दिल्ली रोड स्थित भाजपा कार्यालय में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महानगर अध्यक्ष शीतल विश्नोई गोयल ने कहा कि संगठन द्वारा दी गई जिम्मेदारियों को सभी पदाधिकारी पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाएं। उन्होंने कहा कि संगठन में हर कार्यकर्ता का योगदान महत्वपूर्ण है, चाहे उसके पास कोई पद हो या न हो।

नगर विधायक राजीव गुंबर ने कहा कि भाजपा में पद नहीं, बल्कि पदभार होता है और सभी कार्यकर्ता संगठन के हित में कार्य करते हैं। उन्होंने सभी से पार्टी को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का आह्वान किया।

महापौर डॉ. अजय कुमार सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा कार्यकर्ता होना गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि यह एकमात्र ऐसी पार्टी है, जहां एक सामान्य कार्यकर्ता भी सर्वोच्च पद तक पहुंच सकता है।

इस अवसर पर पूर्व विधायक जगपाल सिंह, पूर्व मंत्री संजय गर्ग, पूर्व महापौर संजीव वालिया, हेमंत अरोड़ा, अमित गगनेजा, सुरेंद्र शर्मा, प्रदेश मंत्री महिला मोर्चा नीतू शर्मा सहित कई नेताओं ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

कार्यक्रम में चेंग चुन्ना, मनोज ठाकुर, अमित गर्ग, संदीप शक्त, दुष्यंत यादव, नीलू राणा, कंचन धवन, ललित कटारिया, सुपवित सिंह, नीरज ठकराल, राजेश जौच्छी, अनिल सिंह, विपिन शर्मा, बबीता सैनी, आरती सैनी, सोनम कश्यप, मानवेन्द्र मलिक, प्रदीप शर्मा, शुभम शर्मा, पार्षद मुरारी खेतवाल, राहुल शर्मा, निशांत सहित अनेक कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य