सहारनपुर सहकारी बैंक कर्मचारियों का प्रदर्शन, वेतनमान व बकाया भुगतान की मांग, आंदोलन की चेतावनी

सहारनपुर में सहकारी बैंक कर्मचारियों ने वेतनमान व बकाया भुगतान की मांग को लेकर आवाज उठाई। यूनियन ने अनियमितताओं की जांच सीबीआई व ईडी से कराने की मांग करते हुए आंदोलन की चेतावनी दी।

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सहारनपुर। सहकारी बैंक कर्मचारियों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर आवाज बुलंद करते हुए वेतनमान में सुधार और बकाया भुगतान की मांग उठाई है। साथ ही समस्याओं का समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी है।

रेलवे रोड स्थित जिला सहकारी बैंक कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में कोऑपरेटिव बैंक एम्पलाइज यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष अजय बर्मन और प्रदेश वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य अमित सैनी ने बताया कि केंद्रीय कार्यकारिणी के निर्देश पर प्रदेश की 50 शाखाओं में जिला स्तर पर बैठकें आयोजित की गई हैं। इन बैठकों के माध्यम से कर्मचारियों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया जा रहा है।

उन्होंने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश कोऑपरेटिव बैंक की वर्तमान कार्यप्रणाली के कारण जिला सहकारी बैंकों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। पिछले चार वर्षों से कर्मचारियों की मांगों को लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है, जिससे कर्मचारियों में असंतोष बढ़ता जा रहा है।

यूनियन पदाधिकारियों ने कहा कि वर्ष 2012 से 2017 के बीच भर्ती कर्मचारियों के अवशेष देयों का अब तक भुगतान नहीं किया गया है, जिसे तत्काल जारी किया जाना चाहिए। उन्होंने बताया कि सहकारिता राज्य मंत्री के निर्देश पर गठित समिति में यूनियन प्रतिनिधियों को शामिल किए जाने के बावजूद कोई ठोस समाधान नहीं निकल सका है।

अजय बर्मन ने आरोप लगाया कि बीते 16 वर्षों में कंप्यूटरीकरण और आधुनिकीकरण के नाम पर करोड़ों रुपये खर्च किए गए, लेकिन बैंकिंग व्यवस्था में सुधार के बजाय अनियमितताएं बढ़ी हैं। इससे बैंकों का कामकाज प्रभावित हुआ है और व्यवसाय को भी नुकसान पहुंचा है।

यूनियन ने माइक्रो एटीएम, चीनी मिलों के वित्तपोषण और अन्य मदों में हुई कथित अनियमितताओं की जांच केंद्रीय एजेंसियों से कराने की मांग की है। उनका कहना है कि निष्पक्ष जांच से ही वास्तविक स्थिति सामने आ सकेगी।

यूनियन नेताओं ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि कर्मचारियों की समस्याओं का जल्द समाधान नहीं किया गया तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे। इसके लिए केंद्रीय कार्यकारिणी को अधिकृत कर दिया गया है।

इस दौरान उपाध्यक्ष महिपाल सिंह, मंडलीय मंत्री कीर्ति पाल सिंह, सदस्य विपिन सैनी, अध्यक्ष अमित कुमार, नवीन कुमार सैनी, राम प्रसाद, आन सिंह, गणेश देव, संतोष नायक, मुकेश रावत, प्रदीप गुप्ता, हरिलाल, विमलेश तिवारी सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य