कुवैत में बीमार अली रज़ा की सकुशल वतन वापसी की माँग, परिवार ने भारत सरकार से लगाई गुहार

सहारनपुर के अली रज़ा कुवैत में ब्रेन हेमरेज से जूझ रहे हैं। हवाई मार्ग बंद होने के कारण परिवार ने भारत सरकार से उनकी सकुशल वतन वापसी और उचित इलाज की गुहार लगाई है।

रिपोर्ट फैय्याज अली आब्दी 

सहारनपुर , ननौता । नगर के मोहल्ला चाहमजली कोट निवासी सैय्यद अली रज़ा पुत्र शकील हुसैन कुवैत में ब्रेन हेमरेज के कारण जीवन-मरण की जंग लड़ रहे हैं। अली रज़ा कारोबार के सिलसिले में कुवैत की एक कंपनी में कार्यरत हैं।

पिछले दिनों अचानक बीमार पड़ने पर उनके भांजे नफीस हैदर और मोहम्मद नजफ ने उन्हें कुवैत के अस्पताल में भर्ती कराया और उनकी तिमारदारी में लगे हैं। अली रज़ा की पत्नी और बेटा अहमद रज़ा अपने पिता का भारत आने का इंतजार कर रहे हैं।

हालांकि, अमेरिका और इज़राइल-ईरान युद्ध के बीच हवाई मार्ग बंद होने के कारण भारत आने में कठिनाई आ रही है। शहरी चौपाल से बातचीत में अहमद रज़ा ने बताया कि उनके पिता की हालत गंभीर है और सरकार से अपील की कि उन्हें जल्द से जल्द भारत लाया जाए ताकि भारत में उचित इलाज किया जा सके।

अली रज़ा के परिजन और नगरवासी उनकी सकुशल वापसी का इंतजार कर रहे हैं और भारत सरकार से मदद की मांग कर रहे हैं।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य