सहारनपुर में भाजपा का 47वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया, नेताओं ने कार्यकर्ताओं को किया संबोधित

सहारनपुर में भारतीय जनता पार्टी का 47वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। नेताओं ने संगठन की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक सक्रिय रहने का आह्वान किया।

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सहारनपुर  । भारतीय जनता पार्टी का 47वां स्थापना दिवस सहारनपुर में पूरे उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पार्टी कार्यालय में ध्वजारोहण के साथ विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिसमें बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए।

पार्श्वनाथ सिटी, दिल्ली रोड स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में राज्य मंत्री बृजेश सिंह और जसवंत सैनी ने संयुक्त रूप से पार्टी ध्वज फहराया। इस दौरान उन्होंने पार्टी के गौरवशाली इतिहास और संगठन को मजबूत बनाने में कार्यकर्ताओं की भूमिका पर प्रकाश डाला।

नेताओं ने अपने संबोधन में कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत तेजी से विश्व की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में शामिल हो रहा है और वैश्विक शक्ति बनने की दिशा में अग्रसर है। उन्होंने कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि एक विचारधारा और राष्ट्र निर्माण का मजबूत माध्यम है।

कार्यक्रम में यह भी बताया गया कि 6 अप्रैल 1980 को जनसंघ की विचारधारा को आगे बढ़ाते हुए भारतीय जनता पार्टी की स्थापना हुई थी और इसके प्रथम राष्ट्रीय अध्यक्ष अटल बिहारी वाजपेयी बने थे।

महानगर अध्यक्ष शीतल विश्नोई ने कार्यकर्ताओं को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भाजपा आज विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक संगठन बन चुकी है। वहीं जिला अध्यक्ष अजीत सिंह राणा ने कार्यकर्ताओं से अपने-अपने घरों पर पार्टी का ध्वज लगाने और बूथ स्तर के कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

नगर विधायक राजीव गुंबर और महापौर अजय सिंह ने कहा कि दीनदयाल उपाध्याय के विचारों के अनुरूप “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” के संकल्प के साथ सरकार अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष मांगेराम तथा पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में महीपाल बाल्मीकि, जगपाल, नरेश सैनी, राकेश जैन, हेमंत अरोड़ा, मनवीर पुंडीर, विजेंद्र कश्यप, अमर गुप्ता, नूतन शर्मा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का सफल संचालन पवन सेवई और सरदार सुपनीत द्वारा किया गया।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य