सहारनपुर में CM Grid-2 प्रोजेक्ट: 38 करोड़ से बनेगी जैन कॉलेज-आवास विकास-दिल्ली रोड, 2027 तक होगा पूरा

सहारनपुर में CM Grid-2 के तहत 38 करोड़ की लागत से जैन कॉलेज-आवास विकास-दिल्ली रोड का निर्माण होगा। महापौर ने निर्देश दिए कि कार्य के दौरान जनता को परेशानी न हो। परियोजना मार्च 2027 तक पूरी होगी।

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सहारनपुर। शहर में आधारभूत ढांचे को मजबूत करने के उद्देश्य से सीएम ग्रिड फेज-2 योजना के तहत बनने वाली जैन कॉलेज रोड परियोजना को लेकर नगर निगम ने तैयारियां तेज कर दी हैं। महापौर डॉ. अजय कुमार ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि निर्माण कार्य के दौरान आम जनता को किसी प्रकार की परेशानी न हो और काम चरणबद्ध तरीके से किया जाए ताकि यातायात भी प्रभावित न हो।

नगर निगम के शाकुंभरी सभागार में आयोजित बैठक में महापौर डॉ. अजय कुमार और क्षेत्रीय पार्षद दिग्विजय चौहान की उपस्थिति में आवास विकास और जैन कॉलेज रोड के नागरिकों को परियोजना का स्क्रीन पर डेमो प्रस्तुत किया गया। इस परियोजना के तहत अनुपम स्वीट्स से जैन कॉलेज रोड होते हुए आवास विकास और दिल्ली रोड स्थित मोहन पांडेय अस्पताल तक करीब 2 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण किया जाएगा, जिस पर लगभग 38 करोड़ 17 लाख रुपये की लागत आएगी। परियोजना को 11 मार्च 2027 तक पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

कार्यदायी संस्था एसआरएस कंस्ट्रक्शन प्रा.लि. के प्रोजेक्ट मैनेजर हरेंद्र ने जानकारी दी कि सड़क निर्माण के साथ-साथ आधुनिक सुविधाओं का भी विकास किया जाएगा। इसमें वाटर लाइन, सीवर लाइन, स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज, भूमिगत विद्युत लाइन, डक्टिंग, फुटपाथ, स्ट्रीट लाइट पोल, बोलार्ड, स्ट्रीट फर्नीचर, रोड साइनेज और हरित विकास कार्य शामिल हैं।

महापौर ने कहा कि सीएम ग्रिड-1 के निर्माण के दौरान जो समस्याएं सामने आई थीं, उन्हें ध्यान में रखते हुए इस बार बेहतर योजना बनाई जा रही है। उन्होंने अधिकारियों और निर्माण एजेंसी को निर्देशित किया कि निर्माण कार्य इस प्रकार किया जाए कि सड़क चालू रहे और आमजन को असुविधा न हो। साथ ही उन्होंने क्षेत्रवासियों से भी सहयोग की अपील की।

बैठक में पार्षद दिग्विजय चौहान और स्थानीय नागरिकों ने अपने सुझाव भी रखे। उन्होंने बताया कि दिल्ली रोड, आवास विकास और जैन कॉलेज रोड क्षेत्र में बरसात के दौरान जलभराव की गंभीर समस्या रहती है। उन्होंने नालों की सही लेवलिंग और जल निकासी की प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की, ताकि भविष्य में सड़क को नुकसान न पहुंचे।

इसके अलावा अतिक्रमण हटाने, फुटपाथ की ऊंचाई संतुलित रखने और पार्किंग की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने जैसे महत्वपूर्ण सुझाव भी सामने आए। अधिकारियों ने विद्युत केबलिंग, ट्रांसफार्मर स्थापना और अन्य तकनीकी पहलुओं की जानकारी देते हुए आश्वस्त किया कि सभी सुझावों पर गंभीरता से विचार किया जाएगा।

नगर निगम का कहना है कि इस परियोजना के पूर्ण होने के बाद क्षेत्र में यातायात सुगम होगा और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य