सहारनपुर: मिर्जापुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ओवरलोड खनन से भरे 2 डंपर सीज

सहारनपुर के मिर्जापुर थाना पुलिस ने अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ओवरलोड खनन से भरे दो डंपरों को सीज किया। पुलिस ने संबंधित विभाग को रिपोर्ट भेजी।

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सहारनपुर। जनपद में अवैध खनन और ओवरलोड परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मिर्जापुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो ओवरलोड डंपरों को सीज किया है।

 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अवैध खनन पर प्रभावी रोक लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी बेहट के पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक सूबे सिंह के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।

दिनांक 10 अप्रैल 2026 को थाना मिर्जापुर पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान अवैध खनन से भरे दो डंपर—एक का नंबर HR 58F 9155 और दूसरे का HR 58E 3175—ओवरलोड पाए गए। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों वाहनों को सीज कर दिया। इस संबंध में पुलिस द्वारा संबंधित विभाग को रिपोर्ट प्रेषित कर दी गई है, ताकि आगे की विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जनपद में अवैध खनन और ओवरलोडिंग के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य