भाजपा वरिष्ठ नागरिक प्रकोष्ठ की बैठक संपन्न, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के अनुभव से संगठन को मिलेगी नई ऊर्जा : के.एल. अरोड़ा

सहारनपुर में भाजपा वरिष्ठ नागरिक प्रकोष्ठ की बैठक आयोजित हुई। प्रदेश संयोजक के.एल. अरोड़ा ने वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के अनुभव को संगठन की पूंजी बताया। बैठक में संगठन विस्तार, बूथ सशक्तिकरण और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार पर चर्चा हुई।

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सहारनपुर। भारतीय जनता पार्टी वरिष्ठ नागरिक प्रकोष्ठ की एक महत्वपूर्ण बैठक दिल्ली रोड स्थित भाजपा कार्यालय, पार्श्वनाथ सिटी में आयोजित की गई। बैठक में वरिष्ठ नागरिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक के.एल. अरोड़ा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा महानगर अध्यक्ष शीतल बिश्नोई ने की। बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष अजीत राणा सहित वरिष्ठ नागरिक प्रकोष्ठ के पदाधिकारी, मंडल संयोजक और बड़ी संख्या में वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

बैठक का शुभारंभ वंदे मातरम् के गायन तथा संगठनात्मक चर्चा के साथ हुआ। इस दौरान संगठन के विस्तार, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा, केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार तथा वरिष्ठ नागरिक प्रकोष्ठ की भूमिका को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने अपने अनुभव साझा करते हुए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने और जनसंपर्क गतिविधियों को और प्रभावी बनाने के लिए महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए।

मुख्य अतिथि के.एल. अरोड़ा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक ऐसा संगठन है जहां वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के अनुभव और युवा कार्यकर्ताओं की ऊर्जा का अनूठा समन्वय देखने को मिलता है। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नागरिक प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं ने वर्षों तक संगठन और समाज की सेवा की है तथा उनका अनुभव भाजपा की अमूल्य धरोहर है। उन्होंने आगामी अभियानों और कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान करते हुए कहा कि सरकार की उपलब्धियों और जनहितकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।

भाजपा महानगर अध्यक्ष शीतल बिश्नोई ने अपने संबोधन में कहा कि संगठन का प्रत्येक कार्यकर्ता भाजपा की ताकत है और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन संगठन को निरंतर नई दिशा प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास, सुशासन और गरीब कल्याण के नए आयाम स्थापित कर रहा है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि वरिष्ठ नागरिक प्रकोष्ठ सरकार की नीतियों और उपलब्धियों को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण योगदान देगा।

जिला अध्यक्ष अजीत राणा ने कहा कि संगठन के आगामी कार्यक्रमों और अभियानों को सफल बनाने के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को समर्पण और निष्ठा के साथ कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ कार्यकर्ता समाज में सम्मानित स्थान रखते हैं और उनके माध्यम से संगठन की विचारधारा तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से लोगों तक पहुंचाया जा सकता है।

बैठक के दौरान सदस्यता विस्तार अभियान, बूथ सशक्तिकरण, सामाजिक समरसता कार्यक्रमों और विभिन्न जनजागरूकता अभियानों को लेकर भी चर्चा की गई। सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि भाजपा की संगठनात्मक मजबूती का आधार उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का अनुभव संगठन को निरंतर नई ऊर्जा प्रदान करता रहेगा।

बैठक में पिछड़ा आयोग के सदस्य मेला राम पंवार, कोऑपरेटिव बैंक के पूर्व अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, पूर्व डीजीसी गोकरण दत्त, आत्मा सिंह, ठाकुर सूर्याकांत, अल्पना तलवार, प्रेम छोकरा, सोमप्रकाश धीमान, के.एल. डाबरा, ठाकुर जसबीर, शिवराम शर्मा सहित अनेक वरिष्ठ नेताओं ने अपने विचार व्यक्त किए।

इसके अलावा कार्यक्रम में राकेश शर्मा, विक्रम सिंह सैनी, राजसिंह माजरा, चौधरी राजबीर सिंह, बृजभूषण सिंह पुंडीर, रविंद्र पांसर, ठाकुर कुशलपाल सिंह, सुरेंद्र शर्मा, बलराम वालिया, टी.एस. चन्नी, मूलचंद आनंद, जयपाल सिंह कंबोज, मेघराज पंवार, पदम सिंह, मिंटू बाबेल, हरपाल सिंह, उदयपाल सिंह कंबोज, संदीप गदरेडी, देवेंद्र राणा, शीतल प्रसाद, हेम सिंह, बृजपाल सिंह, राकेश त्यागी, महावीर प्रसाद गुप्ता, नंदकिशोर शर्मा, अनिल अरोड़ा, महेंद्र सचदेवा, यशपाल त्रेहन, मामचंद पांचाल, अश्वनी अरोड़ा, सुखबीर सिंह यादव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में सभी वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया गया तथा संगठन हित में निरंतर सक्रिय रहने का आग्रह किया गया। बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य