अंबेडकर जयंती पर कांग्रेसजनों ने किया नमन, संविधान रक्षा का लिया संकल्प

सहारनपुर में अंबेडकर जयंती पर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर को श्रद्धांजलि दी और संविधान की रक्षा का संकल्प लिया।

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सहारनपुर। बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर सहारनपुर में जिला कांग्रेस मुख्यालय एवं सांसद कैंप कार्यालय पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से सहारनपुर लोकसभा सांसद काज़ी इमरान मसूद, कांग्रेस जिलाध्यक्ष संदीप सिंह राणा, विधान परिषद सदस्य शाहनवाज खान, पूर्व विधायक मसूद अख्तर एवं पूर्व चेयरमैन चौधरी इरशाद सहित अनेक कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

सांसद काज़ी इमरान मसूद ने अपने संबोधन में कहा कि बाबा साहब ने भारतीय संविधान के माध्यम से देश को लोकतंत्र की मजबूत नींव प्रदान की। उन्होंने कहा कि संविधान देश के हर नागरिक को समानता, न्याय और अधिकारों की गारंटी देता है और यही लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने सभी से संविधान की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध रहने का आह्वान किया।

इससे पूर्व कांग्रेस जिला मुख्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष संदीप सिंह राणा, महानगर अध्यक्ष मनीष त्यागी एवं अनुसूचित विभाग के जिलाध्यक्ष मुनीश सहगल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर आयोजित विचार गोष्ठी में वक्ताओं ने बाबा साहब के जीवन, संघर्ष और उनके योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला।

जिलाध्यक्ष संदीप सिंह राणा ने कहा कि बाबा साहब ने समाज के हर वर्ग को समान अधिकार दिलाने का कार्य किया और शिक्षा के माध्यम से समाज में जागरूकता फैलाने का संदेश दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान समय में संविधान की मूल भावना को कमजोर करने के प्रयास हो रहे हैं, जिन्हें रोकना आवश्यक है।

महानगर अध्यक्ष मनीष त्यागी ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे बाबा साहब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाएं और लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए संघर्षरत रहें। वहीं अन्य वक्ताओं ने भी बाबा साहब को युगपुरुष बताते हुए उनके योगदान को अविस्मरणीय बताया।

कार्यक्रम में पूर्व प्रदेश सचिव प्रवीण चौधरी, पूर्व महानगर अध्यक्ष वरुण शर्मा, जिला प्रवक्ता गणेश दत्त शर्मा, जिला उपाध्यक्ष नितिन शर्मा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में बाबा साहब के आदर्शों को अपनाने और संविधान की रक्षा के लिए एकजुट रहने का संकल्प लिया।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य